Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत:इटावा में सड़क हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा, आरोपी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर फैल गई। शिवम हॉस्पिटल के पास हुआ हादसा नगला जगे निवासी 60 वर्षीय जगदीश पुत्र रघुवीर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह कचौरा रोड पर नगला बाबा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार भी गिर पड़ा। तस्वीरें देखिए… इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी फरार घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ जगदीश अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घर के कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और नगला जगे कॉलोनी में शोक का माहौल बन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई:हरदोई जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भगवान बुद्ध को नमन किया
    Next Article
    भागवंती विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन आयोजित:बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर शिक्षकों-अभिभावकों ने दिए सुझाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment