Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा महानगर कार्यकारिणी घोषित, जिला कमेटी होल्ड:देर रात 20 पदाधिकारियों की सूची जारी, कई धुरंधर आउट

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार देर रात अपनी बहुप्रतीक्षित महानगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की करीब 60 सदस्यीय इस नई टीम में 20 पदाधिकारियों के साथ 40 सदस्यों को जगह दी है। कई धुरंधर आउट हो गए हैं। वहीं, जिला कमेटी अभी होल्ड पर है। कुछ नामों पर सहमति न बन पाने के कारण जिला कमेटी घोषित नहीं हो पाई है। भाजपा ने ने इस सूची के जरिए शहर की चारों विधानसभाओं में जातीय समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया है। संगठन कई नये चेहरों को जगह दी गई है। परिणाम स्वरूप संगठन के वे पुराने चेहरे जो पिछले एक साल से अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे. उन्हें इस फेरबदल से तगड़ा झटका लगा है। पहले पढ़िये महानगर की नई कार्यकारिणी में किसे मिली जगह... महानगर उपाध्यक्ष: दीपू जादौन, नवीन गौतम, राहुल सागर, मनमोहन कुशवाह, निधि शर्मा, अनीता खरे, राजू परमार, मनवीर चौहान। महानगर महामंत्री: हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, नितेश शिवहरे। महानगर मंत्री: करुणानिधि, अनिल सारस्वत, विकास भारद्वाज, नेहा गुप्ता, अंजू गर्ग, मुकेश गुप्ता, माधुरी माहौर, अंकित शर्मा। कोषाध्यक्ष: अतुल गर्ग। कार्यकारिणी की स्थिति कुल सदस्य: 60 पदाधिकारी: 20 (अध्यक्ष के अलावा) कार्यकारिणी सदस्य: 40 महिला भागीदारी: कुल 20 पदाधिकारियों में से केवल 5 महिलाओं को स्थान (2 उपाध्यक्ष, 3 मंत्री) महिलाओं भागीदारी बढ़ी उपाध्यक्ष पद पर 7 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें 2 महिला चेहरे निधि शर्मा और अनीता खरे शामिल हैं। हालांकि, संगठन के सबसे रसूखदार महामंत्री पद पर किसी भी महिला को स्थान नहीं मिला है। 8 मंत्रियों की सूची में करुणानिधि, अनिल सारस्वत और विकास भारद्वाज जैसे नाम शामिल हैं, जिनमें 3 महिलाओं को स्थान देकर आधी आबादी को साधने का प्रयास किया गया है। अतुल गर्ग को कोषाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कॉलेज में पेड कटान की जांच हुई शुरू:NGT के निर्देश पर जफरा वाले बाग का भी टीम ने किया निरीक्षण, छात्र नेता भी रहे मौजूद
    Next Article
    आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आज आयेंगे काशी:बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन, रूद्राक्ष में सत्संग का कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment