Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा मनाएगी अंबेडकर जयंती:14 अप्रैल को चलेगा स्वच्छता अभियान, पदाधिकारी करेंगे दलित बस्तियों में जनसंपर्क

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और नारी वंदन अधिनियम 2026 के संदर्भ में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार अंबेडकर जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए पार्टी ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक 15 से 18 अप्रैल के बीच दलित बस्तियों में जाकर जनसंपर्क करेंगे। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन जहां-जहां डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक दलित बहुल बूथ पर पुष्पांजलि और गोष्ठी का आयोजन होगा। अंबेडकर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल को फर्रुखाबाद के गुड़गांव देवी मंदिर और कायमगंज के सीपी गेस्ट हाउस में संगोष्ठी होगी। वहीं, 17 अप्रैल को भोजपुर विधानसभा के जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज और अमृतपुर विधानसभा के ग्राम दहेलिया में भी अंबेडकर जयंती संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इन संगोष्ठियों में प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुख्य वक्ता तय किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने नारी वंदन अधिनियम 2026 के अंतर्गत भी विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। 17 अप्रैल को कायमगंज और फर्रुखाबाद विधानसभाओं में, जबकि 18 अप्रैल को अमृतपुर व भोजपुर विधानसभाओं में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित होगा। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं से संपर्क कर उन्हें अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 15 से 17 अप्रैल के मध्य पदयात्राएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रदेश संगठन ने यह भी तय किया है कि प्रत्येक माह जिला कमेटी और मंडल कमेटी की बैठकें अनिवार्य होंगी, जिनमें सभी अभियानों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सभी मंडलों के लिए जिला पदाधिकारियों को प्रवासी नियुक्त किया गया है,जो अपने चयनित मंडलों में जाकर अभियानों की तैयारी और सफलता की समीक्षा करेंगे। जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अनुराग सिंह, जिला मंत्री पंकज पाल, मनोज गंगवार, जिला मंत्री शिव मोहन सिंह, जिला मंत्री अभिषेक बाजपेई, जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत, जिला मंत्री श्वेता दुबे, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    13वीं के फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की अपील:मिर्जापुर में राकेश टिकैत बोले- प्रधानमंत्री द्वारा बंगाल चुनाव में की जा रही बयानबाजी अनुचित
    Next Article
    सोनभद्र में खनन क्षेत्र में विवाद गरमाया:सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment