Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने हापुड़ जिला कार्यसमिति की घोषणा की:3 महामंत्री सहित 32 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में सोमवार की रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हापुड़ जिले के लिए नई जिला कार्यसमिति की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी इस सूची में 3 महामंत्री सहित 32 पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्यामेंद्र त्यागी, राहुल उपाध्याय और कपिल एस.एम. को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। घोषित कार्यसमिति में राज सुंदर तेवतिया, पवन सैनी, मनोज गौतम, राजीव सिरोही, राजेश शर्मा, पायल गुप्ता, जयभगवान शर्मा और पुनित गोयल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेश गुर्जर, पिंकी त्यागी, नवीन तोमर, संगीता पुरुषोत्तम, अमित शर्मा, अनिरुद्ध, सन्नी तोमर और हितेश कुमार को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, अंशुल मित्तल को जिला कोषाध्यक्ष, नरेंद्र त्यागी को जिला सह कोषाध्यक्ष, राजीव शर्मा को कार्यालय मंत्री और मुदित गोयल को कार्यालय सह मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रबंधन के लिए अमित टांक को जिला मीडिया प्रभारी तथा अमित नागर और कृष्ण कुमार को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया विभाग में जतिन सहानी को जिला संयोजक और हरवीर लोदी व पी. के. शिक्षोदिया को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। आईटी विभाग में संजय तोमर को जिला संयोजक तथा गोविंद राघव और विपुल अग्रवाल को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष कविता तोमर ने उम्मीद जताई है कि नई जिला कार्यसमिति संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SP श्रद्धा पाण्डेय ने डेरापुर में पैदल गश्त की:पुलिस को त्योहारों पर सतर्कता बढ़ाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
    Next Article
    BHU में गलत तरीके से निलंबन व निष्कासन का दावा:डॉ ओम शंकर मामले की जांच करेंगे रिटायर्ड जस्टिस, BHU ने गठित की जांच समिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment