Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नामित सभासदों में सवर्णों का दबदबा:69 में से 30 सीटें सवर्णों को, 26 OBC, दलितों को 12; अल्पसंख्यक को पहली बार प्रतिनिधित्व

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर जनपद की 17 नगर पालिका और पंचायतों के नामित सभासदों में सवर्ण जातियों का दबदबा देखने को मिला। सवर्ण जातियों के हिस्से में कुल 69 सीटों में 30 सीट आईं, जबकि ओबीसी को 26 तो दलित समुदाय को महज 12 सीट मिलीं। इसके अलावा अनूपशहर नगर पालिका में मुस्लिम समुदाय से एक सदस्य नामित कर अल्पसंख्यक समुदाय को जिले में प्रतिनिधित्व दिया गया है। जनपद की सभी नगर पालिका और पंचायतों में शासन ने लंबे इंतजार के बाद नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है। 17 नगर निकायों में कुल 69 नामित सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक सवर्ण समुदाय से 30 नामित सदस्य हैं। इसमें ब्राह्मण को 8, वैश्य समाज को 11, ठाकुर समाज को 9 और पंजाबी समुदाय को 2 सीट मिली हैं। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के 26 नामित सदस्य नियुक्त किए गए हैं, जिसमें सबसे अधिक लोधी-सैनी समाज के 15 सदस्य हैं, बाकी 9 सीटों को अन्य ओबीसी जातियों में बांटा गया है। इसके अलावा दलित समुदाय को महज 12 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। वहीं पहली बार बुलंदशहर जनपद के नामित सदस्यों में अल्पसंख्यक समुदाय को हिस्सेदारी दी गई है। जिले की अनूपशहर नगर पालिका में एक अल्पसंख्यक सदस्य को नामित किया गया है। शासन द्वारा नगर निकायों में नामित किए गए सदस्यों की लिस्ट आने के बाद कई वर्गों में असंतोष देखा जा रहा है। ओबीसी वर्ग में लोधी-सैनी समाज के अलावा अन्य जातियों को न के बराबर हिस्सेदारी मिली है, जिसके कारण अन्य जातियों में नाराजगी देखी जा रही है। जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि शासन की तरफ से नामित सदस्यों की लिस्ट में पूरी तरह संतुलन साधा गया है। सभी समाज को हिस्सेदारी दी गई है। सभी पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण:सर्विस बुक में नॉमिनी विवरण अपडेट रखने के दिए निर्देश
    Next Article
    मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस ने घेरा विकास भवन:सरकार विरोधी नारों के साथ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर्स की कीमत कम करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment