Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Oscars 2026 Winners | Michael B Jordan ने रचा इतिहास, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनने वाले छठे अश्वेत कलाकार बने

    3 hours from now

    1

    0

    सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित मंच 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की रविवार रात ऐतिहासिक रही। इस साल ऑस्कर में विविधता और कलात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। हॉलीवुड अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन ने अपनी फिल्म ‘सिनर्स’ (Sinners) में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।माइकल बी. जॉर्डन: एक ऐतिहासिक उपलब्धिपिछले साल के विजेता एड्रियन ब्रॉडी ने जैसे ही जॉर्डन के नाम की घोषणा की, पूरा डॉल्बी थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता बन गए हैं। वे अब उन महान कलाकारों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं जिन्होंने इस बाधा को तोड़ा:सिडनी पोइटियर (1963 - पहले अश्वेत विजेता)डेनजेल वाशिंगटन (2001)जेमी फॉक्स (2004)फॉरेस्ट व्हिटेकर (2006)विल स्मिथ (2020) जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता हैं। वह विल स्मिथ (‘किंग रिचर्ड’, 2020), फॉरेस्ट व्हिटेकर (‘द लास्ट किंग ऑफ स्कॉटलैंड’, 2006), जेमी फॉक्स (‘रे’, 2004), डेनजेल वाशिंगटन (‘ट्रेनिंग डे’, 2001) और सिडनी पोइटियर (‘लिलीज ऑफ द फील्ड’) की सूची में शामिल हो गए हैं, जो 1963 में यह पुरस्कार जीतने वाले पहले अभिनेता थे। वहीं अभिनेत्री जेसी बकले को फिल्म ‘हैमनेट’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।इसे भी पढ़ें: 'मैं अपनी जगह खुद भरने आया हूँ', Irrfan Khan से तुलना पर Nawazuddin Siddiqui का दोटूक जवाब  पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से भी नवाजा गया।एंडरसन का यह पहला ऑस्कर पुरस्कार है। फिल्म ‘सिनर्स’ की सिनेमैटोग्राफर ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ, ऑस्कर में इतिहास रचते हुए पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर बन गईं।इसे भी पढ़ें: Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda Haldi Picture | हल्दी नहीं, ये तो 'हल्दी-होली' है! रश्मिका ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें सिनेमैटोग्राफी में बना विश्व रिकॉर्डइस साल के ऑस्कर ने तकनीकी क्षेत्र में भी इतिहास रचा। फिल्म ‘सिनर्स’ की सिनेमैटोग्राफर ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर बन गई हैं। उनकी इस जीत ने फिल्म निर्माण के इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Gandhi-Tejashwi पर Giriraj Singh का तीखा हमला, बोले- LOP पद संभालने के अयोग्य
    Next Article
    बाजिस फोर्स के चीफ सुलेमानी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment