Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam Elections: खुद मैदान में उतरे AIUDF चीफ Badruddin Ajmal, बिन्नाकंडी से लड़ेंगे चुनाव

    3 hours from now

    1

    0

    ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने आगामी असम चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य भर की 12 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। प्रमुख नामों में पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को बिन्नाकंडी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी के साथ एआईयूडीएफ नौ अप्रैल को होने वाले 126 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले पार्टी ने नौ मार्च को नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।  इसे भी पढ़ें: Himanta Biswa Sarma का Congress पर तीखा वार, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति के लिए असम को भूलाएआईयूडीएफ द्वारा जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में तीन मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक, पार्टी ने हाफिज बशीर अहमद को गोलपाड़ा पूर्व से, नजरूल हक को धुबरी से और अशरफुल हुसैन को चेंगा से मैदान में उतारा है। स्वयं पूर्व विधायक रह चुके अजमल इस चुनाव में बिन्नाकंडी निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगे। एआईयूडीएफ की दूसरी सूची के मुताबिक, दलगांव से मजीबुर रहमान, सामागुड़ी से अब्दुल अजीज, बिजनी से मुसुखा बसुमतारी ,राहा से मुकुट दास और राम कृष्ण नगर से अनूप कृष्ण दास तालुकदार पार्टी उम्मीदवार होंगे। एआईयूडीएफ ने अपनी पहली सूची में अपने तीन मौजूदा विधायकों - अमीनुल इस्लाम (वरिष्ठ), हाफिज रफीकुल इस्लाम और निजानुर रहमान को क्रमशः रूपाहीहाट, मंडिया और गौरीपुर निर्वाचन क्षेत्रों से फिर से उतारने की घोषणा की थी। एआईयूडीएफ किसी भी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हालांकि, पार्टी ने कांग्रेस नीत गठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी। अजमल ने पूर्व में कहा था कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में 25-30 सीट पर चुनाव लड़ेगी। मौजदा विधानसभा में एआईयूडीएफ के 15 सदस्य हैं। इसे भी पढ़ें: निष्पक्ष चुनाव की तैयारी! Assam में 5 नए SSP तैनात, रिटायर्ड IAS को मिली विशेष पर्यवेक्षक की कमानकांग्रेस ने शनिवार (14 मार्च) को 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जबकि पूर्वोत्तर राज्य में गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 निर्वाचन क्षेत्र खाली रखे, जहां अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस नवीनतम घोषणा के साथ, पार्टी ने अब तक 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए 65 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, नूरुल इस्लाम श्रीजनग्राम से, अब्दुल खालिक मांडिया से, रकीबुद्दीन अहमद चमारिया से, डेविड फुकन तिनसुकिया से और बिपुल गोगोई तिनखोंग से चुनाव लड़ेंगे। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में 1 April से हर Egg पर लिखनी होगी Expiry Date, योगी सरकार का बड़ा फैसला
    Next Article
    Tum Se Tum Tak: शादी से पहले अनु को देनी होगी बड़ी परीक्षा, दो दिन में खुद को करना होगा साबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment