Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता के बेटे ने की फायरिंग:दुकानदार ने काउंटर के पीछे छिपकर बचाई जान, पुरानी रंजिश का मामला

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश बिहार में बुधवार सुबह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान के बेटे ने एक दुकानदार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि दुकानदार ने काउंटर के पीछे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। आरोपी की पहचान अभय भड़ाना के रूप में हुई है। यह घटना दो दिन पहले हुई रंजिश के चलते हुई, जिसमें श्री बालाजी प्रोविजनल स्टोर के मालिक विनीत को निशाना बनाया गया। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। भीड़ जुटती देख आरोपी फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। सूचना पाकर सीओ सिविल लाइन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीड़ित परिवार और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। पीड़ित के भाई ने आरोपी की हत्या की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला शांत कर आरोपी के खिलाफ तहरीर ले ली है और उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। दुकान मालिक विनीत पुत्र प्रेमपाल ने बताया कि दो दिन पहले भी आरोपी अभय भड़ाना अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने पिस्तौल तानकर गोली चला दी थी, जो मिस हो गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और उसी मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते ही आरोपी अभय भड़ाना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी दुकान पर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बचपन की सहेलियां ट्रेन से कटीं:एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी; आज ही मायके आई थी
    Next Article
    हरदोई हथकरघा उद्योग, बजट में 5 गुना बढ़ोतरी:संडीला में बनेगा मेगा टेक्सटाइल पार्क, 5041 करोड़ का निवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment