Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव शोरूम में डेढ़ लाख की चोरी, VIDEO:ज्वेलरी-नगदी लेकर फरार, CCTV में हुआ कैद, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के शुक्लागंज स्थित राजधानी मार्ग पर एक शोरूम में डेढ़ लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना 9 मार्च को हुई थी और इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस पर एक सप्ताह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शाहरुख ने बताया कि चोर शोरूम के पीछे के रास्ते से अंदर घुसा था। उसने दीवार के पास से प्रवेश कर गल्ले का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी व एक बैग लेकर फरार हो गया। दुकान में जबरन घुसने के निशान भी मिले हैं, जो चोरी की पुष्टि करते हैं। शाहरुख मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जीवाना गुलियान क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने करीब दो महीने पहले ही यहां अपना "99 स्टोर" शुरू किया था। उनके अनुसार, चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज और स्क्रीनशॉट उन्होंने पुलिस को सौंप दिए हैं। शाहरुख ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से फोन पर भी बात की थी, जिन्होंने एक घंटे के भीतर मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया था। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस न तो समय पर मौके पर पहुंची और न ही अब तक मामले में कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है। चोरी की इस घटना के बाद से शाहरुख का व्यापार प्रभावित हुआ है और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरी का खुलासा करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने भी घटना को गंभीर बताते हुए बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इंस्पेक्टर गंगाघाट अजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला, दो गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Next Article
    विधायक वेदप्रकाश बोले-राम मंदिर अयोध्या के स्वर्णिम काल की पहचान:2 बार टिकट मिला, इस बार भी मिलेगा; पार्टी हमारे कामों का मूल्यांकन कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment