Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र को 33 बेल्टें मारी, 12 थप्पड़ जड़े, VIDEO:कानपुर में कांस्टेबल के बेटे समेत 6 लड़कों ने 1 घंटे तक पीटा, बोले- चेहरे पर मांस नहीं बचेगा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कांस्टेबल के बेटे समेत हिस्ट्रीशीटर फुरकान के 6 साथियों ने एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। इसके बाद छात्र से कान पकड़कर माफी मंगवाई। पीटने के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाते हुए कहा- ये तीन शक्लें पहचान लो, बाबूपुरवा में जीना दुश्वार कर देंगे… चेहरे पर मांस नहीं बचेगा। मामला एक महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। पहले देखिए घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… बैडमिंटन खेलने के दौरान कांस्टेबल पुत्र से हुआ था झगड़ा बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी स्तुति ने बताया कि उनका भतीजा अविरल पांडेय किदवई नगर स्थित राष्ट्रीया इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। स्तुति के मुताबिक अविरल अपने दोस्तों के साथ जनवरी माह में बैडमिंटन खेलने के लिए गया था। इस दौरान झांसी में तैनात इलाके में रहने वाले एक कांस्टेबल के बेटे से अविरल के दोस्तों का झगड़ा हो गया था, बीच–बचाव करने पर कांस्टेबल के बेटे ने अविरल के साथ मारपीट की थी। स्तुति ने बताया कि मारपीट के बाद कांस्टेबल पुत्र भतीजे से रंजिश रखने लगा। घटना के 3 दिन बाद बीते 17 जनवरी को भतीजा दवा खरीदने के लिए जा रहा था, इस दौरान युवक हिस्ट्रीशीटर फुरकान के करीब आधा दर्जन साथियों को साथ आया और भतीजे को जबरन नया सेंट्रल पार्क ले गया, इसके बाद छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना से जुड़े चार वीडियो सामने आए। जिसमें आधा दर्जन से अधिक युवक अविरल पर बेल्ट और थप्पड़ बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। थप्पड़ बरसाने के दौरान एक युवक अविरल से कहता है कि– अभी कड़ा चलेगा तो दिक्कत में आ जाओगे। इसके बाद युवक अविरल पर माफी मांगने को कहते है, जिस पर अविरल कान पकड़ कर सॉरी बोलते हुए उठक–बैठक करते हुए दिख रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक युवकों का इतने से भी मन नहीं भरता और वह अविरल पर एक बार फिर थप्पड़ और बेल्ट बरसाते हैं, इसके बाद युवक उसका मुंह दबा कर कहता है कि– बाबूपुरवा में जीना दुश्वार कर देंगे, ये तीन शक्लें पहचान लो… मेरे मोहल्ले में रहते हो और हमको ही मारोगे… इतना मारूंगा कि चेहरे पर मांस नहीं बचेगा। पुलिस पर जबरन समझौता कराने का आरोप मामले में पीड़ित छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट की शिकायत बाबूपुरवा पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाने में आरोपी युवक के कांस्टेबल पिता ने पुलिस के साथ मिलकर जबरन दबाव बना कर समझौता करा दिया। समझौता न करने पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ पुलिसकर्मी उनके घर आए और जल्दी से थाने आकर शिकायत करने को कहा। मामले में बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो एनएलसी चौकीक्षेत्र के नया सेंट्रल पार्क है। वीडियो करीब एक महीने पुराना है, मामले की शिकायत आई थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर कार्रवाई न करने की बात कही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहिया संस्थान में ₹24.86 करोड़ से बनेगा रैन बसेरा:राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने किया भूमि पूजन, डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी उद्घाटन
    Next Article
    भाजपा नेता को हत्या में फंसाने की साजिश:मनीष चौहान ने कांधला थाने में तीन पर दर्ज कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment