Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल:बोला- मार डालेंगे; 500 रुपए के होली के चंदे को लेकर हुआ विवाद

    15 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर पिस्टल तान दी। कहा- तुम्हें गोली मार देंगे। दरअसल, पड़ोसी के भांजे और भाजपा नेता के नाबालिग बेटे के बीच होली के 500 रुपए के चंदे को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। इसका पता चलते ही पड़ोसी गुरुवार को भाजपा नेता के घर पहुंच गया और उनके बेटे पर भांजे को धमकाने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा नेता हेमंत गर्ग के नाबालिग बेटे और पड़ोसी में कहासुनी हो गई। इसी बीच बेटा पिस्टल निकालकर लाया। आरोप है कि उसने पड़ोसी पर 3 राउंड फायरिंग की। गोली उनके कान के पास से होकर गुजर गई। पत्नी ने फोन करके भाजपा नेता को दुकान से बुलाया। आरोप है कि भाजपा नेता ने बेटे को नहीं समझाया, बल्कि पड़ोसी से भिड़ गए। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को अलग किया। हेमंत गर्ग व्यापार मंडल के महामंत्री हैं। घटना गुरुवार को बन्नादेवी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता और उसके बेटे को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि, थाने के बाहर से ही नाबालिग बेटा भाग गया। पुलिस अब भाजपा नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पढ़िए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता हेमंत गर्ग शिवपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी मामू-भांजा इलाके में मोबाइल शॉप की दुकान है। उनके घर से थोड़ी दूरी पर विशाल शर्मा रहता है। वह पहले परचून की दुकान चलाता था, जो अब बंद हो चुकी है। हेमंत गर्ग के बेटे से विशाल शर्मा के हमउम्र भांजे ने होली के लिए 500 रुपए चंदा मांगा था। बेटे ने देने से मना कर दिया। गुरुवार शाम को दोनों के बीच मोबाइल पर गाली-गलौज हुई। विशाल के भांजे ने इसकी जानकारी अपने मामा को दी। इसके बाद उसका मामा डंडा लेकर हेमंत गर्ग के घर पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान हेमंत गर्ग का बेटा घर से पिस्टल निकाल लाया। आरोप है कि उसने विशाल शर्मा पर तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। पत्नी मोनिका ने फोन करके भाजपा नेता को घटना की जानकारी दी। वह थोड़ी ही देर में घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने बेटे को समझाने के बजाय पिस्टल पड़ोसी के सीने पर तान दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और दोनों को अलग कराया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता व उनके बेटे को पकड़कर थाने ले आई। थाने के बाहर से ही नाबालिग बेटा भाग गया। पड़ोसी बोला- भाजपा नेता के बेटे ने मुझ पर गोलियां चलाईं पड़ोसी विशाल शर्मा ने बताया- भाजपा नेता के बेटे ने भांजे से गाली-गलौज की थी और उसे मारने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत करने जब मैं उनके घर पहुंचा तो बेटे ने मुझ पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली मेरे कान के पास से होकर गुजर गई। मैं बाल-बाल बचा। थोड़ी ही देर में भाजपा नेता आ गए। उन्होंने बेटे के हाथ से पिस्टल लेकर मेरे सीने पर तान दी और मुझे जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मुझे बचाया। भाजपा नेता की पत्नी बोलीं- पड़ोसी ने बेटे को मारा भाजपा नेता हेमंत गर्ग की पत्नी मोनिका ने बताया- मेरे बेटे का विशाल शर्मा के भांजे से होली के चंदे को लेकर विवाद हुआ था। विशाल के भांजे ने फोन पर मेरे बेटे को मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को मेरा बेटा अपने दोस्त के साथ दुकान से घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचने पर विशाल शर्मा ने मेरे बेटे को डंडे से मारा। मैं बचाने गई तो मुझे भी मारा और मेरे साथ अभद्रता की। मेरे पति उस समय दुकान पर थे। मैंने फोन करके उन्हें घटना की जानकारी दी। वह थोड़ी ही देर में घर पहुंच गए और उन्होंने बेटे व मुझे विशाल शर्मा से बचाया। आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का कहना है कि विशाल की शिकायत पर हेमंत गर्ग और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हेमंत गर्ग हिरासत में हैं, लेकिन उनका बेटा थाने के बाहर से ही गायब हो गया। पुलिस लाइसेंसी हथियार की बरामदगी और बेटे की तलाश में दबिश दे रही है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें बाघ ने गैंडे का शिकार किया, उस पर बैठा रहा, दुधवा में तालाब में घुसकर हमला किया, गर्दन चीरकर मांस खाया लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में बाघ ने एक मादा गैंडे पर हमला कर दिया। मोटी चमड़ी की वजह से काफी देर तक उस पर पंजों से वार करता रहा। जबड़े में उसकी गर्दन दबा ली। थोड़ी देर में घायल गैंडे की मौत हो गई। इसके बाद बाघ उसके ऊपर चढ़कर बैठ गया। गर्दन चीरकर मांस खाता रहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर हुई नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:मां बोली- 20 बार चाकू मारे, जीभ भी काट दी; सुक्खा-हरिके ने जिम्मा लिया
    Next Article
    पत्थर फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी को पीटा:ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी से हुआ था झगड़ा, तीन पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment