Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता ने दवा व्यापारी को चप्पलों से पीटा:अमेठी में मेडिकल स्टोर में घुसकर लात-घूसे बरसाए, उधारी के 850 रुपए मांगने पर भड़के थे

    4 hours ago

    1

    0

    अमेठी में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने मेडिकल स्टोर में घुसकर दवा व्यापारी के साथ मारपीट की। उन्होंने केमिस्ट पर लात-घूसे बरसाए। कुर्सी से उठाकर थप्पड़ मारे और फिर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। घटना गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे मुसवापुर चौराहे की है। इसका 25 सेकेंड का CCTV वीडियो शुक्रवार को सामने आया। वीडियो में भाजपा नेता दवा व्यापारी को लगातार चप्पल से पीटते दिख रहा है। करीब 10 सेकेंड में उसने 7 बार चप्पल से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर व्यापारी को छुड़ाया। व्यापारी का आरोप है कि उसने भाजपा नेता से दवा के 850 रुपए उधार मांगे थे। इसी बात पर वह भड़क गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भाजपा नेता ने भी दवा व्यापारी के खिलाफ शिकायत दी है। उनका आरोप है कि वह पिछले तीन महीने से उसी मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे थे, लेकिन दवा से फायदा नहीं हो रहा था। शिकायत करने पर केमिस्ट ने उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद विवाद हुआ। दो फुटेज देखिए… अब पूरा मामला जानिए हरदोई के माधौगंज के रहने वाले मुकेश कुमार द्विवेदी सुल्तानपुर में किराए पर रहते हैं। अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र के मुसवापुर चौराहे पर 'मेडिक्स हेल्थकेयर' नाम से उनका मेडिकल स्टोर है। मुकेश ने बताया- गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे मैं अपनी दुकान पर बैठा था। तभी पास के गांव के रहने वाले भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय मेडिकल स्टोर पहुंचे। उन्होंने पर्चा देकर दवा मांगी। इसी दौरान मैंने उनसे करीब एक महीने के उधार 850 रुपए देने के लिए कहा। उधार मांगने पर भड़के, केमिस्ट को कुर्सी से उठाकर पीटा आरोप है कि 850 रुपए मांगने पर भाजपा नेता सौरभ पांडेय भड़क गए। मेडिकल स्टोर के अंदर घुस गए। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने कुर्सी पर बैठे मुकेश को उठाकर थप्पड़ और घूंसे मारने शुरू कर दिए। इस दौरान उन्होंने मुकेश का सिर और गर्दन पकड़कर काउंटर पर पटकने की भी कोशिश की। मुकेश का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग और उनके परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मारपीट की पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया- केमिस्ट मुकेश कुमार द्विवेदी की तहरीर पर आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है। वीडियो में मारपीट की घटना कैद हुई है। भाजपा नेता ने भी अभद्रता का आरोप लगाकर केमिस्ट के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गोरखपुर में बाढ़ खंड के एक्सईएन पर थप्पड़ बरसाए, VIDEO:काला हेलमेट पहनकर हमलावर आए, 6 पर FIR गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार्यालय में करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जगन्नाथ रथ हाईटेंशन लाइन से टकराया, युवक की मौत:मेरठ में बारिश के बीच हादसा, 11 श्रद्धालु झुलसे, 2 हजार लोग मौजूद थे
    Next Article
    गोंडा के रुपईडीह ब्लॉक को नीति आयोग में दूसरी रैंक:आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में उत्तरी भारत में हासिल की बड़ी उपलब्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment