Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा:फर्जी कंपनियां बनाकर खुलवाते थे बैंक खाते, 4 आरोपी गिरफ्तार,

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग वेबसाइटों के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी कंपनियां और दस्तावेज तैयार कर बैंक खाते खुलवाते थे, जिनमें साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कर मोटा कमीशन कमाते थे। अब जानिए पूरा मामला… पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी माधव शर्मा पहले ऑनलाइन गेमिंग एप पर जुआ खेलता था। इसी दौरान उसका संपर्क गेमिंग वेबसाइट संचालित करने वाले लोगों से हुआ। उन्होंने माधव को साइबर ठगी के नेटवर्क से जोड़ लिया। गिरोह के सदस्य बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे। केवाईसी, हवाला या अन्य मामलों का डर दिखाकर बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी हासिल कर रकम उड़ा लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह व्हाट्सएप के जरिए एपीके (APK) फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल में वायरस इंस्टॉल कर देता था। इससे बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड उनके सिस्टम तक पहुंच जाते थे। इसके बाद पीड़ितों के खातों से रकम निकालकर फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी। माधव शर्मा ने इस अवैध काम में अपने तीन साथियों दुर्गेश कुमार, कन्हैया सिंह और दीपक शर्मा उर्फ दीपू को भी शामिल कर लिया। चारों ने मिलकर फर्जी आधार कार्ड, फर्जी कंपनियां, जीएसटी और उद्यम पंजीकरण के दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में सेविंग और करंट खाते खुलवाए। इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम प्राप्त कर उसे आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ और उन्हें लाखों रुपये कमीशन के रूप में मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के तार उज्जैन निवासी एक व्यक्ति से भी जुड़े हैं, जिसके निर्देश पर यह पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। आरोपियों के कब्जे से एक टैबलेट, सात स्मार्टफोन, 17 सिम कार्ड, नौ बैंक पासबुक, 11 चेकबुक, दो चेक, 15 मुहरें, आठ एटीएम कार्ड, पांच क्यूआर कोड, दो ट्रेड बुक, स्टाम्प पैड, बैंक खाता खोलने के फॉर्म, जीएसटी प्रमाणपत्र, नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर, आठ आधार कार्ड और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों और बैंक खातों की पड़ताल में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया:4 गिरफ्तार; 4 बाइक समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
    Next Article
    नोएडा में चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट ड्यूटी में लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने एक्शन लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment