Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के रुपईडीह ब्लॉक को नीति आयोग में दूसरी रैंक:आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में उत्तरी भारत में हासिल की बड़ी उपलब्धि

    1 hour ago

    1

    0

    नीति आयोग द्वारा संचालित 'आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम' के तहत गोंडा जिले के रुपईडीह ब्लॉक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2026 से मार्च 2026 की तिमाही के लिए जारी नतीजों में रुपईडीह ब्लॉक ने पूरे उत्तरी भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह परिणाम शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे ईमेल के माध्यम से गोंडा जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि ने न केवल गोंडा जिले बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रीय टीम के अथक प्रयासों से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। गोंडा की जिलाधिकारी (डीएम) प्रियंका निरंजन ने इस सफलता के लिए विकास विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। गोंडा के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकित जैन, जिनके कार्यकाल में यह उपलब्धि मिली, ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया और कहा कि एक समर्पित टीम के साझा लक्ष्य के लिए निष्ठा से काम करने पर ऐसे ही अद्भुत परिणाम मिलते हैं। अधिकारियों के अनुसार, जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, स्कूलों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ पहुंचाने की दिशा में लगातार काम किया गया। नीति आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों पर इस ब्लॉक ने उत्तरी भारत के कई अन्य ब्लॉकों को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के बाद गोंडा का रुपईडीह आकांक्षी ब्लॉक अन्य जिलों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में उभरा है। प्रशासनिक टीम ने इस सफलता का श्रेय जिले की कर्मठ टीम, स्थानीय निवासियों के सहयोग और आशा, आंगनबाड़ी तथा पंचायत प्रतिनिधियों जैसे अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की लगन को दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता ने दवा व्यापारी को चप्पलों से पीटा:अमेठी में मेडिकल स्टोर में घुसकर लात-घूसे बरसाए, उधारी के 850 रुपए मांगने पर भड़के थे
    Next Article
    दहेज हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास:कोर्ट ने 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, 7 साल पुराने मामले में फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment