Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त:पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता को भाजपा ने राष्ट्रीय संगठन में दी अहम जिम्मेदारी

    1 hour ago

    1

    0

    पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय ने 21 नवंबर को नियुक्ति पत्र जारी कर इसकी घोषणा की। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई है। संगम लाल गुप्ता का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से शुरू हुआ। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने उन्हें प्रतापगढ़ सदर सीट से प्रत्याशी बनाया था। चुनाव जीतकर वह पहली बार विधायक बने। सितंबर 2019 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया और उन्होंने जीत दर्ज की। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान में वह भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं। नई जिम्मेदारी के तहत वह संगठन को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने का काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की:बलिया में युवाओं और नवविवाहित महिलाओं से फॉर्म-6 भरने को कहा
    Next Article
    बहुत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब हैं:"गायब मतदाताओं को ढूंढकर सूची में जुड़वाएं", बरेली सर्किट हाउस में मंत्री राठौर के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment