Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहुत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब हैं:"गायब मतदाताओं को ढूंढकर सूची में जुड़वाएं", बरेली सर्किट हाउस में मंत्री राठौर के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    "बहुत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब हैं, उन्हें ढूंढ-ढूंढकर सूची में जुड़वाया जाएगा।" यह बड़ा बयान योगी सरकार में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने बरेली में दिया है। बरेली सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ अहम मीटिंग करने के बाद उन्होंने बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कटे हुए नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। खास बात यह है कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने की बात कह चुके हैं और अब उनके मंत्री भी इसी मुद्दे को लेकर मैदान में उतर आए हैं। मीटिंग के बाद दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मंत्री राठौर ने कहा कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में गायब हुए नामों को लेकर भाजपा विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत 22, 23 और 24 तारीख को बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक सभी नेता किसी न किसी बूथ पर मौजूद रहेंगे। सर्किट हाउस में हुई बैठक में सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे गायब मतदाताओं को तलाश कर उनके नाम सूची में जुड़वाने का प्रयास करें। सपा और अखिलेश यादव पर साधा निशाना समाजवादी पार्टी की पीडीए पदयात्रा और अखिलेश यादव द्वारा फर्जी वोट बनाए जाने के आरोपों पर राठौर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "उन्हें अपना काम करने दीजिए, हम अपना काम कर रहे हैं। अभी तक वे 'लोकतंत्र बचाओ' और 'वोट चोरी' का आरोप लगाते थे। अब जब हम गायब वोट जुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं, तो वे फर्जी वोट जुड़वाने की बात कह रहे हैं। दोनों बातें एक साथ नहीं चल सकतीं।" 'रस्सी जल गई पर बल नहीं गया', आजम की राजनीति का अंतिम समय जेल से बाहर आने के बाद आजम खान के 'इंकलाब आने' वाले बयान पर मंत्री जेपीएस राठौर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि आजम खान अपनी राजनीतिक जमीन पूरी तरह खो चुके हैं। जनता ने उनके अत्याचार और अनाचार को देखा है। उनकी भाषा शैली आज भी नहीं बदली है। 'रस्सी जल गई पर बल नहीं गया', निश्चित रूप से अब उनकी राजनीति का भी अंतिम समय आ गया है। सर्किट हाउस में मीटिंग में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, शहर विधायक और मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के बयान की 5 बड़ी बातें
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त:पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता को भाजपा ने राष्ट्रीय संगठन में दी अहम जिम्मेदारी
    Next Article
    कांग्रेसियों ने कोतवाली गेट घेरा, तहसील में धरने पर बैठे:शाहजहांपुर में युवा जिलाध्यक्ष पर FIR के विरोध में सड़क जाम; डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment