Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पार्षदों के साथ नशेबाजों ने की हाथापाई, VIDEO:मूलगंज में बिछायी जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण करने गए थे, FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    मूलगंज में नशेबाजों ने भाजपा के दो पार्षदों से गाली-गलौज कर अभद्रता की। इतना ही नहीं क्षेत्र में वर्चस्व कायम रखने के लिए आरोपियों के एक साथी ने पार्षद के साथ बदतमीजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में नशेबाज चौराहे पर गाली–गलौज करते व हाथापाई करते दिख रहे है। हालांकि, दैनिक भास्कर एप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। काहूकोठी कलक्टरगंज निवासी अमित गुप्ता जनरलगंज वार्ड से पार्षद है। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम अपने साथी पार्षद आदर्श गुप्ता के साथ मूलगंज में बिछाई जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में राजा गुप्ता अपने साथी आलोक चौरसिया उर्फ अमित और दीपक कश्यप के साथ नशे की हालत में बीच सड़क पर आ गए और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पार्षद अमित गुप्ता ने मूलगंज थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काबुल में अस्पताल पर PAK की बमबारी, तालिबान बोला- 250 लोग मारे गए
    Next Article
    लखनऊ में बनेगा नया जानकीपुरम बस अड्डा,प्रस्ताव शासन को भेजा:पीपीपी मॉडल पर बनेगा सुपर ए कैटेगरी बस स्टेशन, कैसरबाग की भीड़ कम करने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment