Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भाजपा से हो गया जनता का मोहभंग':251 बार जेल जा चुके लखनऊ सेंट्रल विधायक रविदास मेहरोत्रा बोले- 2027 में होगा बदलाव

    3 hours ago

    1

    0

    प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार और अपराध से जनता परेशान है। अब लोगों का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। लोग बदलाव चाहते हैं। ये बातें लखनऊ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कही। विभिन्न प्रदर्शनों और आंदोलनों को लेकर 251 बार जेल जा चुके रवि मेहरोत्रा ने कहा कि सपा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। छूटे हुए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने 4 साल के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में क्या किया? 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की क्या रणनीति है? पढ़िए सभी सवालों के जवाब… सवाल: पिछले 4 साल के कार्यकाल को आप अपने आप को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अगर सिर्फ मेरी व्यक्तिगत कोशिशों की बात की जाए तो मैं अपने काम को 10 में से 10 नंबर दूंगा। सरकार को 10 में से जीरो नम्बर दूंगा। मैंने अपनी विधानसभा के लोगों की समस्याओं को लगातार उठाया। जहां तक संभव हुआ उनका समाधान भी कराया। खराब सड़कों की मरम्मत, पानी की टंकियों और ट्यूबवेल को दुरुस्त कराने जैसे कई काम कराए हैं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: मेरी विधानसभा की सबसे बड़ी समस्या नालों के उफान की है। बारिश के समय करीब एक लाख घरों में नालों का पानी भर जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए नालों को कवर कर उनके ऊपर ट्रैफिक चलाने की योजना बनाई गई है। अगर नालों को ढक दिया जाए तो ऊपर सड़क और फुटपाथ बन सकते हैं। इससे दुकानदारों को भी जगह मिलेगी और ट्रैफिक की समस्या भी कम होगी। पानी और स्थानीय सुविधाओं से जुड़े कई छोटे-छोटे काम भी कराए गए हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: कुछ ऐसे बड़े विकास कार्य हैं जिनके लिए सरकार की मंजूरी और बजट जरूरी होता है। प्रदेश सरकार ने हमारी विधानसभा को लेकर कोई विशेष सहयोग नहीं दिया। ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त करना, बड़े स्तर पर सड़क और नालों का स्थाई समाधान जैसे काम अभी बाकी हैं। अगर सरकार का सहयोग मिलता तो इन्हें जल्द पूरा किया जा सकता था। सवाल: इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और संगठन के लिए काम करता हूं। टिकट का फैसला पार्टी नेतृत्व करता है। मैं अपनी तरफ से पूरी मेहनत करता रहूंगा और पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने का काम करूंगा। सवाल: तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगी? जवाब: इस बारे में अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी नेतृत्व करेगा। मैं पार्टी के हर निर्णय का सम्मान करूंगा। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारी विधानसभा में समाजवादी पार्टी को करीब 12 हजार वोटों की बढ़त मिली थी, जिससे साफ है कि यहां जनता का समर्थन हमें मिल रहा है। सवाल: 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी की क्या तैयारी है? जवाब: समाजवादी पार्टी ने 2027 के चुनाव के लिए बूथ स्तर तक तैयारी शुरू कर दी है। हर पोलिंग बूथ पर पार्टी ने अपने बीएलओ और पीडीए प्रहरी बनाए हैं। जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, उनके लिए वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और लोकतंत्र मजबूत बने। सवाल: प्रदेश की मौजूदा सरकार के कामकाज को लेकर क्या कहेंगे? जवाब: छोटे व्यापारी, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग और आम जनता परेशान है। पुलिस प्रशासन पर भी बिना रिश्वत के काम न होने की शिकायतें लगातार मिलती हैं। सवाल: अगर सपा की सरकार बनती है तो क्या योजनाएं लागू होंगी? जवाब: हमारी सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने की योजना लागू की जाएगी, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, जहां लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज और जांच की सुविधा मिल सकेगी। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। ……………………..
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूर्य को जल देकर हुआ हिंदू नववर्ष का स्वागत:अटल घाट पर एकत्र हुए हजारों लोग, ध्रुपद धारा में पेश किया वंदे मातरम
    Next Article
    फतेहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी:ऑनलाइन बुकिंग और KYC की समस्या, अधिकारी बोले- कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment