Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा स्थापना दिवस पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया:पदाधिकारियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, सुनीं समस्याएं

    1 hour ago

    2

    0

    मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर गांव-बस्ती संपर्क अभियान चलाया। नगर मंडल पश्चिमी के पुरानी अंजही और बुन्देलखण्डी वार्ड में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर माताओं, बुजुर्गों और युवाओं से मुलाकात की और उन्हें सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। यह संपर्क अभियान नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों प्रेम कुमार लुण्डिया, मंगल दास मोदनवाल, सुशील मुसद्दी और घनश्याम अग्रहरी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब, किसान और आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। नेताओं ने बताया कि केंद्र में 12 वर्षों और प्रदेश में 9 वर्षों के कार्यकाल में आवास, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज, उज्ज्वला योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को राहत मिली है। उन्होंने सरकार के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मूल मंत्र पर कार्य करने की बात दोहराई। इस दौरान नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जातिवाद की राजनीति कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जनता अब विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम में संजय यादव, कृष्ण कुमार सिंह, रूपेश यादव, सचिन जायसवाल, विजय निषाद, शक्ति केंद्र संयोजक विजेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में छात्राओं को दी स्मार्ट प्रेजेंटेशन की ट्रेनिंग:RG पीजी कॉलेज में सात दिवसीय आईसीटी कोर्स से खुलेंगे रोजगार के नए साधन
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का नया ब्लूप्रिंट तैयार:बढ़नी सेक्टर में परमानेंट चेक पोस्ट, स्मार्ट पेट्रोलिंग से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment