Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का नया ब्लूप्रिंट तैयार:बढ़नी सेक्टर में परमानेंट चेक पोस्ट, स्मार्ट पेट्रोलिंग से निगरानी

    1 hour ago

    2

    0

    भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक नया ब्लूप्रिंट तैयार किया है। शनिवार को बढ़नी सेक्टर में आयोजित एक उच्च स्तरीय सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया। इस योजना में तकनीक आधारित निगरानी, स्थायी चेक पोस्ट और स्मार्ट पेट्रोलिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। एसएसबी महानिदेशक संजय सिंघल की उपस्थिति में हुई इस बैठक में सीमा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। इसमें सीमा प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र मुन्ना सिंह ने बताया कि सीमा सुरक्षा के दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है। इस चरण में सीमाई रास्तों पर स्थायी चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की सघन जांच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा मादक पदार्थों की तस्करी, जाली नोटों के नेटवर्क और मानव तस्करी जैसी कई चुनौतियां पेश करती है। इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए डॉग स्क्वॉड को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत दो अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वानों की तैनाती की जाएगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी। मुन्ना सिंह ने यह भी बताया कि वर्तमान में सीमा के कुछ हिस्से 'डाइल्यूटेड' स्थिति में हैं, जिससे निगरानी कमजोर पड़ जाती है। इस स्थिति को सुधारने के लिए बॉर्डर इंट्रैक्शन टीम (बीआईटी) को अधिक सक्रिय किया जाएगा। यह टीम स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाकर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क करेगी। साथ ही, आधुनिक उपकरणों और डिजिटल मॉनिटरिंग के साथ तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में 'स्मार्ट पेट्रोलिंग' को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत जवानों की गश्त को तकनीकी रूप से मॉनिटर किया जाएगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इससे सीमा के चप्पे-चप्पे पर निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। सम्मेलन में आईजी (एसएसबी) लखनऊ रतन संजय, कमांडेंट (50वीं वाहिनी) संजय कुमार, कमांडेंट (43वीं वाहिनी) उज्ज्वल दत्ता, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी तथा नेपाल पुलिस के डीएसपी मोहन केसी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को और बेहतर बनाने पर भी विशेष चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूरे बढ़नी बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। एसएसबी और उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। डीआईजी मुन्ना सिंह ने कहा कि सुपरविजन, अपग्रेडेशन और जांच व्यवस्था को इस स्तर तक मजबूत किया जा रहा है कि सीमा से होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सुरक्षा ब्लूप्रिंट के लागू होने के बाद सीमा क्षेत्र में अपराध और तस्करी की घटनाओं में प्रभावी कमी आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा स्थापना दिवस पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया:पदाधिकारियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, सुनीं समस्याएं
    Next Article
    सपा कार्यालय में ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई गई:कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment