Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा देवकाली मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ:महापौर बोले- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के देवकाली मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सर्किट हाउस सभागार में सोमवार को प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति-नीति, संगठन की कार्यप्रणाली तथा जनसेवा की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करता है। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने पार्टी के विकास और इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन वर्षों के संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रवादी विचारधारा के आधार पर मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। द्वितीय सत्र में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति उसकी विचारधारा और राष्ट्रवाद की भावना में निहित है, जो कार्यकर्ताओं को निरंतर समाजसेवा के लिए प्रेरित करती है। प्रशिक्षण शिविर में शैलेन्द्र कोरी, प्रतिमा शुक्ला, हेमंत जायसवाल, शशि प्रताप सिंह, शुभम्ि श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, अशोका द्विवेदी, शकुंतला गौतम, नीलम सिंह मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति दौरे से पहले नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण:बोले- साफ-सफाई रहे, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    नगर आयुक्त बोले- पार्कों की बदहाली दूर करें, वरना कार्रवाई:लंबित शिकायतों का निस्तारण समय पर हो, गाजियाबाद नगर निगम की बैठक हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment