Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति दौरे से पहले नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण:बोले- साफ-सफाई रहे, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी

    2 hours ago

    1

    0

    देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश ने वृंदावन क्षेत्र के निर्धारित भ्रमण स्थलों और मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने उन प्रमुख स्थलों और मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया, जहां राष्ट्रपति के आगमन की संभावना है। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था, सड़क मार्गों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण कार्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इसका उद्देश्य राष्ट्रपति के आगमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचना और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करना है। नगर आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का दौरा मथुरा-वृंदावन के लिए गौरव का विषय है। इसलिए शहर की साफ-सफाई, सुंदरता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित स्थलों पर नियमित निगरानी रखने और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, अवर अभियंता (निर्माण) अरुण कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी महेश चंद्र तथा क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों की प्रगति से नगर आयुक्त को अवगत कराया। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगातार तेज की जा रही हैं। शहर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में माता कर्मा देवी जयंती और होली मिलन समारोह:रामदुलारी साहू मंडप में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन
    Next Article
    भाजपा देवकाली मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ:महापौर बोले- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment