Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक का दावा- विदेशी साजिश है कॉकरोच जनता पार्टी:नंद किशोर गुर्जर बोले- हिंदू समाज भी बहक गया है

    12 hours ago

    1

    0

    भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कॉकरोच जनता पार्टी को विदेशी साजिश बताया है। गुर्जर ने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा। इसके पीछे विदेशी फंडिंग और आतंकवाद से जुड़े लोगों का हाथ है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और हिंदुस्तान के जिहादी सोच रखने वाले इसको फॉलो कर रहे हैं। विपक्षी दलों और विदेशी एजेंसियों की मदद से यह साजिश रची जा रही है। हिंदू समाज के कुछ लोग भी इनके बहकावे में आ गए हैं। नंदकिशोर गुर्जर, गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं। वह 2017 में पहली बार विधायक बने थे। 2022 में दूसरी बार बीजेपी का कमल उन्होंने खिलाया था। पढ़िए भाजपा विधायक की प्रमुख बातें… 1- गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करने का प्लान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा- मुझसे दिल्ली में कल कांग्रेस के एक राष्ट्रीय महासचिव से मुलाकात हुई थी। उन्होंने मुझे बताया कि देश में तीन महीने से माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। गृह युद्ध जैसे हालात बनाने का प्लान बनाया गया है। जगह-जगह दंगे कराने की योजना है। 2- जातियों को आपस में लड़ाने की साजिश रची जा रही गुर्जर ने दावा किया कि अलग-अलग जातियों में तनाव पैदा करने, लड़ाने की साजिश रची जा रही है। ब्राह्मण, ठाकुर, गुर्जर, कुर्मी को आपस में ये लड़ाना चाहते हैं। ये विपक्षी दलों और जिहादियों की सोच का हिस्सा है। पूर्व में सम्राट मिहिर भोज के नाम पर क्या हुआ ये सभी ने देखा है। उस समय हवाला की फंडिंग का भी पता चला था। समाजवादी पार्टी तब दंगा कराना चाहती थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई थी। 3- विपक्षी दल जानबूझकर कॉकरोच पार्टी का समर्थन कर रहे उन्होंने कहा- विपक्षी पार्टियां देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं। इसलिए अब ये अब कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर युवाओं को आगे कर माहौल खराब करना चाहती हैं। विपक्षी दल इसका समर्थन कर रहे हैं। वे अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। उनकी साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। पाकिस्तान, बांग्लादेश और हिंदुस्तान में जिहादी सोच रखने वाले कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो कर रहे हैं। जिससे इसके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। हिंदू समाज के कुछ लोग भी इससे जुड़े हैं। ये एक षड्यंत्र हैं। इस पर रोक लगानी चाहिए। 4- सीएम को कार्रवाई के लिए लेटर लिखूंगा गुर्जर ने कहा कि साजिश रचने वालों पर कार्रवाई के लिए वे सीएम योगी को लेटर लिखेंगे। देश के कुछ युवा इनके बहकावे में आ गए हैं। वे लोग कह रहे हैं कि वे कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे। ऐसा न करें। मोदी जी साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। ---------- यह खबर भी पढ़ें… MBA छात्रा की मौत में टीचर समेत 3 सस्पेंड:रात 2 बजे में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा डायरेक्टर, छात्राएं बोलीं- हमें टॉर्चर किया जा रहा मेरठ की IIMT यूनिवर्सिटी में एमबीए छात्रा अनु गुप्ता की मौत मामले में छात्रावास निदेशक और 2 वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया। तीनों ने छात्राओं से अभद्रता की थी। इसके साथ ही मामले की एक 13 सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। यह समिति अनु गुप्ता की मौत कैसे हुई? ये सुसाइड या हत्या? इसकी जांच करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेल बचाने के लिए BJP विधायक घोड़े पर चल रहे:प्रतापगढ़ में जज पैदल कोर्ट पहुंचे; महाराजगंज में तेल की किल्लत, पंप पर सो रहे लोग
    Next Article
    ‘कॉकरोच’ सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित:उदित राज बोले- कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े लोग कांग्रेस में ही हैं; मायावती क्रूर और अव्यावहारिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment