Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेल बचाने के लिए BJP विधायक घोड़े पर चल रहे:प्रतापगढ़ में जज पैदल कोर्ट पहुंचे; महाराजगंज में तेल की किल्लत, पंप पर सो रहे लोग

    13 hours ago

    1

    0

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम 87 पैसे और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। नई दरें लागू होने के बाद लखनऊ में पेट्रोल 99.26 रुपए और डीजल 92.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। महज 9 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले, 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, 15 मई को कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इधर, महाराजगंज में कई पेट्रोल पंपों पर पांचवें दिन भी लाइन है। लोग बड़े-बड़े कंटेनर लेकर पहुंच रहे हैं। रात के वक्त लोग पंपों के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे हैं। ताकि सुबह पंप खुलते ही डीजल ले सकें। एक पंप पर शुक्रवार देर रात डीजल न मिलने पर किसानों ने पंप कर्मचारियों को पीट दिया। यूपी में पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बीच प्रतापगढ़ के जिला जज राजीव कमल पांडे समेत सभी न्यायिक अधिकारी एक किलोमीटर पैदल चलकर कोर्ट पहुंचे। वहीं, शाहजहांपुर की कटरा सीट से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस अपनी फॉर्च्यूनर छोड़कर घोड़े पर सवार होकर कार्यक्रम में जा रहे हैं। उनका गनर भी उनके साथ दूसरे छोड़े पर चल रहा है। हालांकि, यूपी के राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) के कार्यकारी निदेशक संजय भंडारी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। सभी जगह पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। तस्वीरें देखिए- ईंधन की किल्लत और तेल बचाने की कोशिशों से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोटी कहने पर इंफ्लुएंसर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:काशी विद्यापीठ में पेपर देने आई थी, बोली- कपड़े फाड़ने की कोशिश की
    Next Article
    भाजपा विधायक का दावा- विदेशी साजिश है कॉकरोच जनता पार्टी:नंद किशोर गुर्जर बोले- हिंदू समाज भी बहक गया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment