Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक:2027 चुनाव पर हुआ मंथन , अरुण बोले- चुनाव जीतने से ज्यादा जरूरी जनता की सेवा है

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक हुई। जिस में प्रदेश के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया। संगठन मजबूत करना उद्देश्य बैठक में जिलों और पंचायल स्तर पर संगठन की मजबूती की समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान को तेज करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान और राजनीतिक तैयारी को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में नेताओं ने स्पष्ट किया कि आने वाले चुनाव को देखते हुए हर बूथ पर मजबूत टीम खड़ी करना प्राथमिकता होगी। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी इलाके के लोगों को पार्टी का सदस्य बनना मुख्य उद्देश्य होगा। ‘शोषितों को मिलेगा सम्मान’ बैठक का मार्गदर्शन पार्टी के यूपी प्रभारी और सांसद अरुण भारती ने किया। वहीं इस दौरान सह-प्रभारी एवं सांसद शांभवी चौधरी मौजूद रही। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की 'नव-संकल्प महासभा' की नीति सामाजिक न्याय पर आधारित है, जिसका लक्ष्य गरीबों, वंचितों, दलितों और शोषित वर्गों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिलाना है। तमाम सियासी दल आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े समाज से वादे तो बहुत करते हैं मगर पूरा एक भी नहीं करते। ‘मात्र चुनाव जीतना लक्ष्य नहीं’ अरुण भारती ने कहा कि संगठन की असली ताकत गांव और पंचायत स्तर पर होती है। घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं , नीतियों से आम जनता को अवगत कराएं। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि 2027 का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना है। इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन ही सामाजिक न्याय की आवाज को बुलंद बना सकता है। इसी उ‌द्देश्य के साथ आने वाले समय में प्रदेशभर में सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेनदेन के विवाद में युवक पर झोंका फायर:प्रयागराज में कमर में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, छह नामजद
    Next Article
    Israel US Strikes in Iran LIVE: अमेरिकी सेना ने तबाह किया IRGC का मुख्यालय, कहा- 'काट दिया सांप का सिर'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment