Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोजपुरी अभिनेत्री बोलीं- खेसारी ने मेरी अश्लील फोटो वायरल कीं:अंजना सिंह ने लखनऊ पुलिस से कहा- बेटी की भी AI से तस्वीर बनाई

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दी है। अंजना का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं। साथ ही अभद्र बातें कही गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। अंजना सिंह ने खेसारी के अलावा उनके मैनेजर, फिल्म लेखक अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव के खिलाफ भी शिकायत की है। उन्होंने पुलिस से सभी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अंजना के साइबर सेल पहुंचने की 2 तस्वीरें शिकायत में लिखा- मेरी नाबालिग बेटी को भी निशाना बनाया अंजना सिंह की शिकायत के अनुसार, कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में उन्होंने अभिनेता खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय रखी थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ सुनियोजित अभियान शुरू हो गया। उनके साथ-साथ उनकी 11 साल की बेटी के खिलाफ भी अश्लील और अभद्र बातें कही गईं। इससे परिवार को मानसिक और सामाजिक पीड़ा झेलनी पड़ी। अंजना सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इस अभियान में खेसारी लाल यादव के मैनेजर और फिल्म राइटर अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव की शामिल हैं। शिकायत में कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का किया जिक्र अंजना सिंह ने अपनी शिकायत में 'Khesari Bhakt', 'Yadav Brand King 90', 'Khesari Lovers', 'iAkhilesh Kashyap', 'Khesari Lover Vijaybhan', 'Baba Yadav KLY', 'Khesari Team PR', 'Khesari Lover 012' समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का उल्लेख किया गया है। अंजना का कहना है कि उन्होंने पोस्ट, वीडियो, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे हैं। अंजना ने साइबर क्राइम पुलिस से इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक समेत संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी करने की मांग की है। इससे डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रहें। आईपी एड्रेस, लॉगिन डिटेल, डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड जुटाने में आसानी रहे। काफी दिनों से चल रहा है खेसारी और अंजना का झगड़ा अंजना सिंह और खेसारी लाल के बीच मतभेद पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। दोनों के रिश्तों और झगड़ों को लेकर समय-समय पर सोशल मीडिया और इंटरव्यू में बयान सामने आते रहे हैं। हाल में एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान के बाद दोनों का विवाद फिर सुर्खियों में आ गया। दरअसल, अंजना सिंह हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान उनसे फिल्म इंडस्ट्री और खेसारी लाल के बारे में सवाल किया गया। इस पर अंजना ने कहा था- खेसारी जी तो कुछ भी बोलते हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि उनका फेवरेट भोजपुरी स्टार कौन है? तो उन्होंने रवि किशन और निरहुआ जैसे कलाकारों का नाम लिया। खेसारी के साथ कई हिट फिल्में करने के बावजूद उनका नाम नहीं लिया। अंजना सिंह ने दावा किया कि इसी बात से खेसारी और उनके फैंस उन पर भड़क गए हैं। पढ़िए 10 जुलाई को अंजना ने जो कहा था अंजना सिंह ने 13 जुलाई को भी खेसारी लाल पर हमला किया था। अंजना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि खेसारी लाल यादव को उनकी पत्नी चंदा यादव ने एक अभिनेत्री के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। जब खेसारी लाल एलबम में लड़की बनकर नाचते थे और पहली बार मुंबई आए थे, तब डायरेक्टर आलोक कुमार सिंह ने उन्हें पहला ब्रेक दिया था। तब खेसारी को यह भी नहीं पता था कि एक सीन के बाद कपड़े बदले जाते हैं। पढ़िए वीडियो की 3 बड़ी बातें… ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… मामा-भांजा चला रहे थे ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर, लखनऊ में 6 राज्यों के 35 एजेंट अमेरिकी लोगों को ठगते थे, 4 गिरफ्तार लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। अमेरिका के नागरिकों को फर्जी एप्पल कस्टमर सपोर्ट अधिकारी बनकर ठगा जा रहा था। पुलिस ने कॉल सेंटर के चार संचालकों को गिरफ्तार किया है। मौके पर मिले 35 कॉलिंग एजेंटों की भूमिका की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज करने वाले का हमशक्ल गाजियाबाद में:जान से मारने की धमकियां मिल रहीं, TMC सांसद ने बताया था 'भाड़े का गुंडा'
    Next Article
    चंद्रशेखर का धरना खत्म, पूर्व गर्लफ्रेंड बोलीं- निकल गई हवा:छात्रों को पिटवाकर भागे, पराठे खाकर संसद में अनशन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment