Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोजीपुरा में मंदबुद्धि युवक की ट्रेन से कटकर मौत:लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुआ हादसा

    21 hours ago

    1

    0

    बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बसुधरन ढाल के पास रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे में 22 वर्षीय देवदत्त की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ग्राम मेमोर निवासी बाबूराम के पुत्र देवदत्त के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, देवदत्त अक्सर घर से बाहर निकल जाता था। जानकारी के अनुसार, देवदत्त सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से चाय पीकर निकला था। सुबह लगभग 11 बजे वह भटकते हुए बसुधरन ढाल के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान लालकुआं से कासगंज की ओर जा रही 35311 एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर भोजीपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतक के भाई जमुना प्रसाद ने पुलिस को बताया कि देवदत्त मानसिक रूप से कमजोर था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में आवारा कुत्तों के हमले बढ़े:एक बच्चे का सिर नोचा, अस्पताल में दर्जनों मामले
    Next Article
    पीएम मोदी की एडिटेड फोटो शेयर करने पर FIR दर्ज:जांच कर रही पुलिस, भड़काऊ कंटेंट साझा न करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment