Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी की एडिटेड फोटो शेयर करने पर FIR दर्ज:जांच कर रही पुलिस, भड़काऊ कंटेंट साझा न करने की अपील

    23 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक एडिटेड तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक के खिलाफ सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र की है। एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छेड़छाड़ की गई तस्वीर साझा की थी। पुलिस ने इस हरकत को गंभीरता से लिया है। जहानाबाद थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर ज्ञानचंद को सोशल मीडिया पर इस विवादित पोस्ट की जानकारी मिली। उन्होंने हेड कांस्टेबल रतनलाल के साथ ग्राम विषेन पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि विषेन गांव के अरबाज नामक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी 'its_arbaz_x_90' से यह पोस्ट की थी। पुलिस की तहरीर के अनुसार, आरोपी अरबाज ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को एडिट कर उन्हें मुस्लिम पहनावे और सफेद नमाजी टोपी में दिखाया था। पुलिस का मानना है कि इस तरह की तस्वीर पोस्ट करने का उद्देश्य विभिन्न समुदायों और जातियों के बीच दुश्मनी, नफरत और वैमनस्य फैलाना था। सब-इंस्पेक्टर ज्ञानचंद की शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने जानबूझकर यह हरकत की, जिससे दूसरे वर्ग को भड़काकर कोई बड़ा अपराध कराया जा सके। इस पोस्ट से इलाके में भाईचारा और शांति भंग होने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था। इसी आधार पर पुलिस ने लिखित शिकायत दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले को लेकर जहानाबाद थाना अध्यक्ष प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर ज्ञानचंद की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या कंभड़काऊ सामग्री शेयर करने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोजीपुरा में मंदबुद्धि युवक की ट्रेन से कटकर मौत:लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुआ हादसा
    Next Article
    भाजपाई बोले- नमो भारत में दिखी विदेश यात्रा की झलक:मेरठ में नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ किया सफर, ट्रेन में मनाया कैंट विधायक का जन्मदिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment