Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो अध्यक्ष बोले- Gen-Z की गलती नहीं, परिवार की है:कानपुर में रोहित मिश्रा ने कहा- विपक्ष के झूठ के गुब्बारों की हवा निकालेंगे युवा

    6 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा मंगलवार को कानपुर पहुंचे। यहां आगामी चुनाव और Gen Z पर खुलकर बात की। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुए Gen Z के प्रदर्शन पर कहा- गलती उनकी नहीं है। गलती परिवार की है। संस्कारों का है। उन्होंने कहा- वो तो मेरे छोटे-भाई बहन हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने भी कहा कि हम उनको माफ करते हैं। इस तरह के ढेर सारे अब वीडियो आ रहे हैं जिसमें वो स्वयं माफी मांग रहे हैं।गलती हो गई होगी। इसके लिए वो माफी चाहते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि संस्कारों में गिरावट है। ये उसका परिणााम है। दैनिक भास्कर से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- विपक्ष जो झूठ के बड़े-बड़े गुब्बारे बना रही है उसे युवा छोटी-सी सुई बनकर ऐसा वार करेंगे कि उनकी हवा निकल जाएगी। रोहित मिश्रा ने दैनिक भास्कर से खुलकर बात की, पढ़िए बातचीत सवाल: कानपुर में हुए भव्य स्वागत को कैसे देखते हैं? जवाब: मैंने इस तरह के स्वागत की कोई अपेक्षा नहीं की थी। मैं तो अपने भाई जैसे कार्यकर्ताओं से मिलने आया था। यह उनका स्वाभाविक स्नेह है, जिसे स्वागत का रूप दे दिया गया। कानपुर क्रांतिकारियों और तेवर की धरती है। 1857 की क्रांति से लेकर आज तक जब भी संघर्ष की जरूरत पड़ी, कानपुर ने नेतृत्व किया है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी परिवर्तन की आवाज सबसे पहले इसी धरती से उठेगी। सवाल: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद युवाओं को कैसे जोड़ेंगे? जवाब: युवा पहले से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन, स्वरोजगार और रोजगार की बढ़ती संभावनाओं के साथ जुड़े हुए हैं। हमारा काम उनके बीच पहुंचना है। विपक्ष झूठ के बड़े-बड़े गुब्बारे बनाता है, लेकिन युवा मोर्चा छोटी-सी सुई लेकर तैयार रहेगा और उन झूठ की हवा निकाल देगा। सवाल: दिल्ली में हुए प्रदर्शन और Gen Z विवाद पर आपका क्या कहना है? जवाब: मैं इसे केवल युवाओं की गलती नहीं मानता। यह कहीं न कहीं परिवार और संस्कारों की कमी है। वे हमारे छोटे भाई-बहन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि उन्हें माफ कर दिया है, अब कई लोग वीडियो बनाकर स्वयं भी माफी मांग रहे हैं। गलती हो जाती है, लेकिन उससे सीखना जरूरी है। यह भी सच है कि संस्कारों में कमी आई है और उसका असर दिखाई देता है। सवाल: राष्ट्रीय अध्यक्ष सीट पर उपचुनाव में हार के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है, क्या कहेंगे? जवाब: विपक्ष का हमला बेवजह है। यह जनता का जनादेश है, जिसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकार किया है और पूरी पार्टी भी उसका सम्मान करती है। हम परिणामों की समीक्षा करेंगे। जहां सुधार की जरूरत होगी, वहां काम करेंगे और आगे बेहतर परिणाम लेकर आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में छाए बादल, आज भी बारिश की संभावना:उमस बढ़ी, मंगलवार को 7MM बारिश हुई; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
    Next Article
    मायके आई महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment