Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला का VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। घटना का CCTV सामने आने के बाद मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक को गिरफ्तार कर लिया है। 2 तस्वीरें देखिए… रावतपुर में एक शादी समारोह से लौट रहा था भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज के शिवराज सिग्नेचर सिटी में रहते है। छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से देर रात छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से होकर आ रहे थे। इसी बीच बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक अभिषेक विश्वकर्मा, साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर मारपीट शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने बताया- मारपीट के दौरान आरोपियों ने सोनू पर चाकू से एक के बाद एक करीब 7 से 8 वार किए। इसके साथ ही उसे पीठ पर गोली भी मार दी। घटना की जानकारी पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा मौके पर पहुंचे। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया- दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर के लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात सोनू को अकेला पाकर अभिषेक, साजन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पर हमला कर दिया और उसे मरा समझ कर छोड़कर भाग गए। डीसीपी ने बताया- आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टरों ने सोनू राठौर को खतरे से बाहर बताया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 'TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया':गोरखपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रही, बोली-सीट के बहाने केबिन में ले गया गोरखपुर में लड़की ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के TTE पर रेप का आरोप लगाया। सेना भर्ती की तैयारी कर रही लड़की ने कहा- मैं एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और AC कोच में चढ़ गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 53 लाख परीक्षार्थी शामिल:8033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा, नकल रोकने के लिए रंग बिरंगी कॉपी का इस्तेमाल
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी:लखनऊ में 121 केंद्र, मंत्री गुलाब देवी ने बढ़ाया छात्राओं का मनोबल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment