Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में भाई-बहन के शव सेप्टिक टैंक में मिले:शाम से लापता थे, बुआ ने जताई मारकर फेंकने की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बधानपुर गांव में एक पड़ोसी के सेप्टिक टैंक में दो सगे भाई-बहन के शव मिले हैं। बच्चों की तलाश कर रहे परिजनों को पड़ोसी ने दोनों के शव टैंक में पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या या पानी भरते समय दुर्घटनावश गिरने से मौत होने की आशंका जताई है। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले राजेश की सात वर्षीय बेटी शिवंशी और पांच वर्षीय पुत्र सुंदरम मंगलवार शाम से लापता थे। घर पर बच्चे न मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर शाम पड़ोसी ने आकर बताया कि दोनों बच्चे टैंक में मृत पड़े हैं। गांव के लोगों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और टैंक से बच्चों के शवों को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक बच्चों की मां सुशीला देवी ने बताया कि वह पानी भरने गई थीं और दोनों बच्चे भी उनके साथ थे। उन्होंने बच्चों को डांटकर भगा दिया था। सुशीला देवी के अनुसार, उन्हें नहीं पता कि दोनों बच्चे टैंक तक कैसे पहुंचे। जब वे बच्चों की तलाश कर रहे थे, तभी पड़ोसी ने आकर जानकारी दी कि दोनों बच्चे टैंक में मृत पड़े हैं। बुआ ने जताई अनहोनी की आशंका मृतक बच्चों की बुआ आरती ने बताया कि उनके भाई और भाभी दोनों मजदूरी करते हैं। जिस स्थान पर बच्चों के शव मिले हैं, उससे लगभग 30 मीटर की दूरी पर उनका परिवार एक कच्ची झोपड़ी में रहता है। राजेश के पांच बच्चों में मृतक शिवंशी और सुंदरम सबसे छोटे थे। आरती ने आशंका जताई कि या तो बच्चे पानी भरते समय गिरे होंगे या किसी ने उन्हें मारकर फेंक दिया होगा। राधानगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि सेप्टिक टैंक में दो बच्चों के शव मिले हैं। दोनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैफिक पुलिस ने पिकअप को दौड़ाया, सब्जी कारोबारी की मौत:गड्‌ढे में अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस बोली- आरोप सरासर गलत
    Next Article
    बरेली की सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा:दिल्ली-लखनऊ की टीमों ने डाला डेरा, 16 घंटे से परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment