Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में जेल से एग्जाम देने पहुंचा छात्र:पुलिस सुरक्षा में दी इंटरमीडिएट की परीक्षा, छेड़खानी की सजा काट रहा है

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक छात्र पुलिस कस्टडी में परीक्षा केंद्र पहुंचा। छेड़खानी के आरोप में पांच दिन पहले जेल गए धीरेंद्र कुमार गौर ने श्रीनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अपना पेपर दिया। सिंघनपुर बघारी गांव का निवासी धीरेंद्र कुमार गौर मुकुंद लाल इंटर कॉलेज का छात्र है। उस पर छेड़खानी का आरोप है और वह वर्तमान में जिला जेल में बंद है। धीरेंद्र ने दावा किया है कि उसे पांच दिन पहले जेल भेजा गया था। उसके अनुसार, जब वह अपना प्रवेश पत्र लेने गया, तो एक युवती ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज की। आवेश में आकर उसने युवती को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उस पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया। देखें 3 तस्वीरें… धीरेंद्र ने बताया कि जेल जाने के कारण वह बिल्कुल भी पढ़ाई नहीं कर सका। हिंदी के पहले पेपर के दिन ही उसे किताबें मिलीं, जिन्हें उसने सरसरी तौर पर देखा। छात्र का कहना है कि वह पुरानी यादों और थोड़ी-बहुत तैयारी के भरोसे अपना भविष्य बचाने की कोशिश कर रहा है। परीक्षा शुरू होने पर, जेल प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच धीरेंद्र को श्रीनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचाया। तलाशी के बाद उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया, जहां उसने पुलिस अभिरक्षा में अपनी परीक्षा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुर और व्यंजन का संगम देखने को हो जाओ तैयार:आज से शुरु हो रहा ताजमहोत्सव, पर्यटन मंत्री करेंगे उद्यघाटन, पिछली बार से ज्यादा लग रहीं 200 स्टॉल्स
    Next Article
    ट्रैफिक पुलिस ने पिकअप को दौड़ाया, सब्जी कारोबारी की मौत:गड्‌ढे में अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस बोली- आरोप सरासर गलत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment