Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में ईंट-भट्टे पर किशोरी ने खाया जहर:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरपुर गांव में बुधवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी ने ईंट-भट्टे पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, खैरपुर गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्टे पर एक मजदूर परिवार काम करता है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे परिवार की 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेसुध होने लगी, तब परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पूरनपुर पहुंचाया। CHC में डॉक्टरों ने किशोरी को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन जहर का असर शरीर में फैलने के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरनपुर कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। नायब तहसीलदार ने किशोरी के शुरुआती बयान दर्ज किए हैं। किशोरी अपने पांच भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह कदम किसी घरेलू विवाद या अन्य मानसिक तनाव के कारण उठाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और ईंट-भट्टे पर मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली की सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा:दिल्ली-लखनऊ की टीमों ने डाला डेरा, 16 घंटे से परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप
    Next Article
    गाजीपुर में विधिक शिविर, लोक अदालत के लिए जागरूकता रैली:22 फरवरी को मेगा शिविर, 14 मार्च को सुलह से निपटेंगे विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment