Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भक्ति में डूबा मैनपुरी, परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:महाराष्ट्र की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, जय परशुराम के जयकारे से गूंजा मैनपुरी

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन शहर में भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व आबकारी मंत्री और भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने भगवान परशुराम के रथ पर आरती उतारी और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा उपवन जैन मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और छोटा क्रिश्चियन मैदान पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक धार्मिक झांकियां शामिल थीं। महाराष्ट्र से आया ढोल-ताशा बैंड इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसकी धुन पर युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सफेद कुर्ता-पायजामा और भगवा दुपट्टा पहने युवाओं की बड़ी संख्या ने यात्रा में भाग लिया। भगवान परशुराम के रथ की आरती उतारी रास्ते में विभिन्न प्रतिष्ठानों, समाजसेवियों और संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान परशुराम के रथ की आरती उतारी। इस आयोजन का संयोजन धनेश मिश्रा उर्फ बॉबी के नेतृत्व में किया गया था। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए पहले से ही रणनीति तैयार की थी। यात्रा के समापन पर छोटा क्रिश्चियन मैदान में एक जनसभा आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पहुंचकर आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शों से समाज को धर्म की रक्षा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने में रमाशंकर तिवारी, आशुतोष मिश्रा, डॉ. सौरभ मिश्र, पंचू पांडेय, अनिल पांडेय, रजनीश मिश्र, मिथिलेश दुबे और श्याम बाबू मिश्र का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में जीरो बैलेंस पर भी नहीं कटेगी बिजली:स्मार्ट मीटर पर लगी रोक, कनेक्टशन कटने से पहले आएंगे 5 मैसेज
    Next Article
    कानपुर में विधायकों ने सांसद पत्नी का किया सम्मान:सपा ने नरेश उत्तम के घर के बाहर हुए प्रदर्शन को लोकतंत्र के खिलाफ बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment