Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोलेनाथ की कसम देकर गया बेटा, अब घर लौटेगा शव:मां को अफसोस, बहन कर रही इंतजार; हरिद्वार में चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    4 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ से हरिद्वार कांवड़ लेने गए 4 दोस्तों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। चारों गंगाजल भरकर चंडीगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में गंगनहर में नहाते समय एक युवक तेज बहाव और नहर की दलदली मिट्टी में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए तीन साथी भी गहरे पानी में कूद गए। देखते ही देखते चारों पानी में डूब गए। इनमें पहली बार कांवड़ लेने गए सेक्टर-30 निवासी नीतिश की मां को सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि उन्होंने बेटे को जाने की अनुमति क्यों दी। नीतिश ने भोलेनाथ की कसम देकर भरोसा दिलाया था कि वह न तो पानी में नहाने उतरेगा और न ही कोई जोखिम उठाएगा। दूसरी तरफ, सोमवार (3 अगस्त) को होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां भी अधूरी रह गईं। शिव मंदिर में भव्य तैयारियां चल रही थीं। परिवारों की तरफ से जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर टेंट और अन्य इंतजाम किए जा रहे थे। जलाभिषेक के लिए ढोल-नगाड़ों की भी बुकिंग की गई थी। लेकिन जैसे ही यह खबर आई, उसके बाद जिसे जो वाहन मिला, उसे लेकर हरिद्वार रवाना हो गया। आज चारों के शव चंडीगढ़ पहुंचेंगे। मृतकों में सेक्टर-30 निवासी शिवांशु, नीतिश व भरत और सेक्टर-29 निवासी रोहित शामिल हैं। पहले 4 पॉइंट में जानिए हादसा कैसे हुआ... अब चारों युवकों के बारे में विस्तार से जानिए… मन्नतों के बाद हुआ था नीतीश का जन्म नीतिश के पिता टेलर हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उसकी एक बहन भी है। पड़ोसियों ने बताया कि वह काफी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था। परिजनों ने बताया कि नीतीश पहली बार हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। मां उसे भेजना नहीं चाहती थीं, लेकिन उसने भोलेनाथ की कसम देकर भरोसा दिलाया था कि वह पानी में नहीं उतरेगा और पूरी यात्रा में सावधानी रखेगा। मां हर दो-तीन घंटे बाद फोन कर उसका हाल जानती थीं। नीतिश उन्हें समझाता था कि उसके साथ पहले भी कांवड़ ला चुके दोस्त हैं, इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब मां यही कह रही हैं कि अगर बेटे की जिद न मानी होती तो वह आज उनके सामने होता। मां को अभी बेटे की मौत की जानकारी नहीं मृतकों में 18 वर्षीय भरत के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां, छोटा भाई और बहन हैं। मां मजदूरी कर घर चलाती हैं और उन्हें उम्मीद थी कि बेटा बड़ा होकर परिवार की जिम्मेदारी संभालेगा। हादसे के बाद भाई और रिश्तेदार हरिद्वार रवाना हो गए, लेकिन मां को अब तक बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई। वह बार-बार पूछ रही हैं कि घर के बाहर इतनी भीड़ क्यों जुट रही है। परिजन उन्हें केवल इतना बता रहे हैं कि बेटे का एक्सीडेंट हुआ है। शिवांशु की बहन अब भी भाई का इंतजार कर रही शिवांशु के परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है। हादसे की सूचना मिलते ही माता-पिता हरिद्वार चले गए। घर पर अकेली बहन बार-बार पूछ रही है कि भाई कब आएगा और मम्मी-पापा उसे लेने क्यों गए हैं। पड़ोसी उसे यही समझा रहे हैं कि भाई का एक्सीडेंट हुआ है और माता-पिता उसे लेकर लौटेंगे। वह 12वीं में पढ़ता था। उसके पिता का पिता कॉस्मेटिक का कारोबार है। रोहित के पिता लगाते हैं परांठों की रेहड़ी रोहित के पिता चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में परांठों की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि परिवार बापूधाम कॉलोनी में रहता है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहित क्या करता था इसका पता नहीं लग पाया है। पार्षद बोलीं- ये गरीब परिवार हैं इलाके की पार्षद तरूणा मेहता ने बताया कि वह 31 जुलाई को नगर निगम की हाउस मीटिंग में थीं। दोपहर करीब दो बजे चार युवकों के डूबने की सूचना मिली तो वह तुरंत मीटिंग छोड़कर सेक्टर-30 पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मृतक सभी गरीब परिवारों से हैं और उनके घर बड़ी मुश्किल से चलते हैं। प्रशासन मदद करे या न करे, वह निजी तौर पर इन परिवारों के साथ खड़ी रहेंगी। --------------- ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ से कांवड़ लेने हरिद्वार गए 4 दोस्तों की मौत, नहर में नहाने उतरे, एक को बचाने के लिए तीन कूदे; तेज बहाव में बहे चंडीगढ़ से हरिद्वार कांवड़ लेने गए 4 दोस्तों की शुक्रवार को गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब कांग्रेस प्रधान बोले- 40-45 विधायक AAP छोड़ सकते हैं:सीक्रेट मीटिंग कर चुके; चन्नी-वडिंग की ताकत भांपने को प्रभारी की 2 मीटिंग
    Next Article
    4 दिन की बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मार-डाला:मां ने पानी के अंदर तड़पाया, शव गोद में लेकर बैठी; दूसरी बेटी होने से नाराज थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment