Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भेलूपुर इलाके में आज शाम नहीं आएगा पानी:वाराणसी के ​भदैनी इन्टेकवेल में मरम्मत से शाम को वाटर सप्लाई बाधित रहेगी

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के जलकल विभाग ने भदैनी स्थित इन्टेकवेल में नियमित सर्विसिंग और मेंटेनेंस (रखरखाव) का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते भेलूपुर जलकल विभाग से होने वाली शाम की वाटर सप्लाई शनिवार यानी आज की शाम पूरी तरह बाधित रहेगी। भेलूपुर क्षेत्र और उससे जुड़े इलाकों में को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ​ऐसे में सभी से सुबह की शिफ्ट में ही पानी भर लेने की अपील की गई है। सुबह ही भर लें पानी जलकल विभाग के सचिव विश्वनाथ गुप्ता के अनुसार यह कार्य शहर की सुचारू वाटर सप्लाई व्यवस्था को भविष्य में बेहतर बनाए रखने के लिए एक जरूरी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने भेलूपरू और आस- पास के इलाकों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस असुविधा से बचने के लिए समय रहते सुबह ही आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें, ताकि दैनिक कार्यों में कोई व्यवधान न आए। 1907 में बना था भदैनी पंप हाउस भदैनी पंप हाउस वाराणसी के भदैनी घाट पर स्थित एक महत्वपूर्ण जल आपूर्ति केंद्र है। जो गंगा नदी से पानी खींचकर पूरे शहर को पीने का पानी पहुंचाता है। 1907 में स्थापित यह पंप हाउस कई तकनीकी उन्नयन और विस्तार (जैसे 28 KLD क्षमता वाले नए पंप) के साथ वाराणसी के हर घर तक गंगाजल पहुंचाने की हर घर तक नल योजना का एक अहम हिस्सा है और शहर की जल-सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बता दें भदैनी के पांचों पुराने पंपों की कुल जल उठान क्षमता लगभग 250 किलोलीटर प्रतिदिन है। अमृत-2 योजना के तहत लगभग 108 करोड़ रुपये की लागत से चार नए पंप लगाए गए थे। जिनकी क्षमता करीब 50 किलोलीटर प्रतिदिन प्रति पंप है। लेकिन गंगा की गहराई में मलबा जमा होने से बड़े पंप की क्षमता आधी से भी कम रह गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से निकली धूप, आज बारिश के आसार:पिछले 10 दिनों में 177 एमएम बारिश हो चुकी है, कल से तापमान बढ़ेगा
    Next Article
    शपथपत्र देकर खुल सकेंगे कोचिंग सेंटर:2 महीने में पूरे करने होंगे सभी मानक, मेडा ने सीलिंग कार्रवाई में दी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment