Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से निकली धूप, आज बारिश के आसार:पिछले 10 दिनों में 177 एमएम बारिश हो चुकी है, कल से तापमान बढ़ेगा

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। आज दिन में बादल छाने के साथ ही एक या दो बार बारिश की संभावना है। इस बीच उमस परेशान कर सकती है। बारिश कम होने की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन करेगी। पिछले 10 दिनों में आगरा में 177 एमएम बारिश हो चुकी है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को दिन के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को रुक-रुक हुई बारिश शुक्रवार सुबह से रात तक रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी हुई। सुबह काफी तेज बारिश हुई थी। इसके बाद दिन में रुक-रुक कर 3 से 4 बार बूंदाबांदी हुई। इस दौरान हवा नहीं चली। ऐसे में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल से बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन में बादल छा सकते हैं। इसके बाद एक या दो बार बारिश की संभावना है। रविवार से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। बादल तो छाएंगे लेकिन 16 जुलाई तक बारिश की संभावना नहीं है। आगरा में अब तक बारिश की स्थिति आगरा में शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच सिर्फ 1.2 एमएम बारिश हुई। जबकि एक जुलाई से 10 जुलाई के बाद 177 एमएम बारिश हो चुकी है। जोकि सामान्य से 66% अधिक है। आगरा में बुधवार को झमाझम बारिश हुई थी। दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के पर्यटकों ने नैनीताल में गाड़ियों को मारी टक्कर:नशे में धुत 5 युवकों ने होमस्टे संचालक को पीटा; पुलिस पहुंची तो दौड़ाई स्कॉर्पियो
    Next Article
    भेलूपुर इलाके में आज शाम नहीं आएगा पानी:वाराणसी के ​भदैनी इन्टेकवेल में मरम्मत से शाम को वाटर सप्लाई बाधित रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment