Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूमि विवादों पर अब पुलिस की जवाबदेही तय होगी:डीआईजी ने बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर के कप्तानों को 100-100 विवादों की सूची भेजी

    5 hours ago

    1

    0

    बस्ती परिक्षेत्र में भूमि विवादों को लेकर पुलिस ने अब नया एक्शन प्लान तैयार किया है। बस्ती के डीआईजी संजीव त्यागी ने संतकबीरनगर समेत तीनों जिलों के एसपी को 100-100 ऐसे भूमि विवादों की सूची भेजी है, जिनमें पहले हत्या, हत्या के प्रयास या मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। डीआईजी ने साफ किया है कि अब छोटे से छोटे भूमि विवाद को भी पुलिस गंभीरता से लेगी। विवाद की शुरुआत में ही पुलिस और राजस्व विभाग की मदद से उसका समाधान कराने की कोशिश की जाएगी, ताकि मामला आगे चलकर हिंसा में न बदले। तीन जिलों के 300 विवाद चिह्नित डीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के पुलिस कप्तानों को 100-100 विवादों की सूची भेजी है। इन मामलों में पहले हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अब इन विवादों की लगातार निगरानी करेगी। डीआईजी के मुताबिक, कई गंभीर घटनाओं की जड़ भूमि विवाद रहे हैं। समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण कई बार छोटे विवाद हत्या और बलवे जैसी घटनाओं में बदल गए। इसी को देखते हुए पुलिस को शुरुआत से ही विवादों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर गांव-मोहल्ले में बीट पुलिस अधिकारी की जानकारी एक्शन प्लान के तहत हर गांव और मोहल्ले में तैनात बीट पुलिस अधिकारी का नाम, पद और मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया जाएगा। इससे लोग भूमि विवाद या उससे जुड़े तनाव की जानकारी सीधे संबंधित पुलिसकर्मी को दे सकेंगे। थानों पर भूमि विवाद रजिस्टर भी अपडेट किया जाएगा। इसमें विवाद से जुड़ी जानकारी दर्ज रहेगी, जिससे पुलिस को पुराने और संवेदनशील मामलों की निगरानी करने में आसानी होगी। लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भूमि विवादों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। किसी विवाद की जानकारी होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई और मामला गंभीर घटना में बदल गया, तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। शस्त्र के दुरुपयोग पर लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट भूमि विवाद वाले मामलों में शस्त्र के दुरुपयोग की आशंका होने पर भी पुलिस नजर रखेगी। यदि किसी लाइसेंसधारी हथियार के दुरुपयोग की आशंका या मामला सामने आता है तो पुलिस लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजेगी। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवादों को शुरुआती स्तर पर ही गंभीरता से लिया जाए और राजस्व विभाग के साथ समन्वय कर विवादों का समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में हत्या, बलवा या मारपीट जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसएसपी आवास के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन:महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप
    Next Article
    वाराणसी में लगातार हो रही बारिश:तापमान 7 डिग्री गिरा, अगले 24 घंटे तक तेज बारिश के आसार; आगे 24 घंटे येलो अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment