Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूमिहीन महिला को 6 साल से सरकारी मदद नहीं मिली:पति की मौत के बाद चार बच्चों को अकेले पाल रही, राशन कार्ड भी नहीं; DM से लगाई गुहार

    12 hours ago

    2

    0

    रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नवाबगंज शुमाली गांव में एक भूमिहीन विधवा संतोष बीते छह वर्षों से सरकारी मदद से वंचित है। चार बच्चों की मां संतोष को अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। संतोष के पति कैलाश की छह साल पहले बिजली के करंट लगने से मौत हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी संतोष पर आ गई। वह अपने चार छोटे बच्चों के पालन-पोषण के लिए मेहनत-मजदूरी करती है। संतोष के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि उसके पास न तो रहने के लिए अपनी जमीन है और न ही सरकारी राशन की सुविधा। उसे पति की मौत का कोई मुआवजा भी नहीं मिला है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास राशन कार्ड भी नहीं है, जिसके कारण उसे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाला गेहूं-चावल नहीं मिल पाता। उसने यह भी बताया कि गांव में कई एकड़ जमीन वाले लोगों के पास राशन कार्ड हैं, लेकिन भूमिहीन होने के बावजूद उसे इस सुविधा से वंचित रखा गया है। संतोष को परिवार और ससुराल पक्ष से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। मायके की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है, जहां उसके भाई-भाभी भी मजदूरी करके गुजारा करते हैं। अब संतोष ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि उसका राशन कार्ड बनवाया जाए और उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उसका उद्देश्य अपने बच्चों का पेट भरना और उन्हें बेहतर भविष्य देना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नए डीएम अरविंद चौहान का अलग अंदाज:बिना सूचना पहुंचे SSP कार्यालय, चार्ज संभालते ही 30 मिनट की मुलाकात
    Next Article
    लखनऊ में सपा मजदूर सभा ने कलेक्ट्रेट घेरा:नोएडा मजदूरों पर हुई कार्रवाई पर जताई नाराजगी, 26000 प्रतिमाह वेतन देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment