Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपा मजदूर सभा ने कलेक्ट्रेट घेरा:नोएडा मजदूरों पर हुई कार्रवाई पर जताई नाराजगी, 26000 प्रतिमाह वेतन देने की मांग

    10 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में समाजवादी मजदूर सभा का जोरदार प्रदर्शन। जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करके प्रदर्शन और नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान नोएडा में मजदूरों पर हुई कार्रवाई का विरोध किया। जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर प्रदेश और देश में मजदूर और उनके काम का सम्मान नहीं हुआ तो स्थिति नेपाल और श्रीलंका जैसी हो जाएगी। ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला समुदाय मजदूरों का है। मगर इन्हीं मजदूरों को सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है सबसे अधिक इन्हीं के अधिकारों का हनन होता है। कंपनियों के अंदर ठेकेदारी करने वाले ठेकेदार मजदूरों के साथ अमानवीय व्यापार करते हैं। अपनी आवश्यकता के अनुसार इनका इस्तेमाल करते हैं। जब काम खत्म हो जाता है तब इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। इसलिए हम लोग चाहते हैं कि मजदूर के काम के साथ उनकी भविष्य को भी सुरक्षित बनाया जाए। सरकार कंपनियों के लिए ऐसे नियम बनाएं कि वह मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ न कर सके। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि मजदूर को ₹26000 प्रतिमाह वेतन और सप्ताह में एक दिन छुट्टी दी जाए। सम्मानजनक वेतन और छुट्टी हर मजदूर का अधिकार है। कम से कम एक मजदूर को इतना वेतन तो मिले कि अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। सरकार को बताना चाहते हैं कि अगर मजदूर और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो हमारे देश का युवा जिस दिन खड़ा हो जाएगा स्थिति बिल्कुल बदल जाएगी। इसलिए युवाओं को प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य न किया जाए उनके सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भूमिहीन महिला को 6 साल से सरकारी मदद नहीं मिली:पति की मौत के बाद चार बच्चों को अकेले पाल रही, राशन कार्ड भी नहीं; DM से लगाई गुहार
    Next Article
    सीतापुर में बच्ची की गड्ढे में डूबकर मौत:खुदे नल के गड्ढे में उतराता मिला शव, नाना के घर आई थी घूमने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment