Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन का हत्यारा इंजीनियर जेल में सो नहीं पा रहा:मुरादाबाद में अफसरों से पूछता है- कब घर जा पाऊंगा, मम्मी की याद आ रही

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में चाकू से 84 वार कर बहन की हत्या करने वाला इंजीनियर हार्दिक जेल में बेचैन है। वह सो नहीं पा रहा है। उसे अब अपनी मां की याद आ रही है। उसे फिक्र है कि मां की देखभाल कौन करेगा, उन्हें कौन संभालेगा। बार-बार साथी कैदियों से कह रहा है कि घर जाना है। जेल अफसरों से पूछ रहा है कि ‘मैं घर कब जा पाऊंगा। मम्मी की याद आ रही, अब कैसी तबीयत है उनकी।’ हार्दिक 7 मार्च से जेल में बंद है। उसकी मनोदशा को देखते हुए जेल अधिकारियों ने उसे कड़ी निगरानी में क्वारंटाइन बैरक में रखा है। डॉक्टर भी उसके हाव-भाव पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। जेल में हार्दिक रह-रहकर बहकी-बहकी बातें कर रहा है। वो हर समय अपनी मां को लेकर फिक्र जताता है। साथी कैदियों से कहता है कि उसे मां को लेकर पहले से डर था कि वो अकेली रह गईं तो उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होगा, इसीलिए मैं मां को मार देना चाहता था। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि हार्दिक की मां नीलिमा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने रिलेटिव के घर चली गई हैं। वह अकेली इस मामले में चश्मदीद गवाह हैं। पुलिस ने हिमशिखा की हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। कुलदीप गुप्ता का कहना है कि ‘पुलिस इस मामले में फॉरेंसिक एविडेंस कलेक्ट करके जल्दी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। उस लड़की को भी तलाश किया जाएगा, जिसके साथ हार्दिक रिलेशनशिप में था।’ अब पूरा मामला जानिए शुक्रवार यानी 6 मार्च को हार्दिक (25) ने अपनी सगी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की हत्या कर दी थी। उसने हिमशिखा के शरीर पर सब्जी काटने वाले चाकू से 84 वार किए थे। हिमशिखा की किडनी, लीवर, हार्ट समेत पूरा शरीर छलनी हो गया था। बहन की हत्या करने के बाद हार्दिक ने अपनी मां नीलिमा की भी हत्या करने की कोशिश की थी। उसने मां पर भी चाकू से 6 वार किए थे, लेकिन नीलिमा की जान बच गई। पुलिस ने 7 मार्च को हार्दिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि उसकी मां नीलिमा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसे सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद नीलिमा अपने भाई के घर बदायूं चली गई हैं। बहन का मर्डर करके बोला था- मां घर चलो सरप्राइज देना है नीलिमा मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित एक बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती हैं। शुक्रवार (6 मार्च) को हार्दिक ने पहले बहन की हत्या की। इसके बाद मां को बुलाने उनके ऑफिस पहुंचा। उसने मां से कहा- मम्मी घर चलिए, आपको एक सरप्राइज देना है। इसके बाद वह कार से मां को लेकर घर पहुंचा। घर का गेट खोलते ही नीलिमा ने देखा कि पूरे घर में खून फैला हुआ है। कमरे में बिस्तर पर उनकी बेटी हिमशिखा की खून से सनी लाश पड़ी थी। यह नजारा देखते ही उनकी चीख निकल गई। इससे पहले कि नीलिमा कुछ समझ पातीं, हार्दिक ने उन पर भी चाकू से लगातार कई वार कर दिए। बहन समझाती थी- गर्लफ्रेंड से दूर रहो पुलिस के अनुसार, नीलिमा मूल रूप से बदायूं जिले के जोगीपुरा की रहने वाली हैं। लगभग 30 साल पहले वह अपने पति के साथ मुरादाबाद आकर बस गईं थीं। करीब 10 साल पहले उनका पति से अलगाव हो गया था, जिसके बाद वह मुरादाबाद के ही बुद्धि विहार इलाके में किराए के मकान में रहने लगीं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों (हार्दिक-हिमशिखा) को पढ़ा-लिखाकर इस काबिल बनाया कि वे नौकरी कर सकें। हिमशिखा और हार्दिक, दोनों ही जुड़वा भाई-बहन थे। दोनों इंजीनियरिंग करने के बाद गुड़गांव की आईटी कंपनी में जॉब करते थे। हिमशिखा जॉब के साथ-साथ एमबीए भी कर रही थी। हार्दिक को इंस्टाग्राम पर गुड़गांव की लड़की से इश्क हो गया। इसके बाद उसने करीब डेढ़ साल पहले जॉब छोड़ दी थी और यू-ट्यूब पर कंटेंट अपलोड करने लगा था। दोनों बहन-भाई सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। पुलिस पूछताछ में हार्दिक ने कहा था कि बहन की हत्या उसने इसलिए की थी क्योंकि वो उसकी लाइफ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही थी। हार्दिक अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। लेकिन उसकी बहन उसे समझाती थी कि प्यार में अंधा होने के बजाय पहले अपने करियर पर ध्यान दो। मां पर हमला क्यों किया, इसे लेकर हार्दिक ने कहा था कि उसे लगा कि बहन की हत्या करके वो जेल चला गया तो उसकी मां घर पर अकेली रह जाएगी, ऐसे में उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'बहन समझाती थी- इश्क में पागल मत हो, करियर बना':मुरादाबाद में जिसके लिए बहन को 84 चाकू मारे, वो सिर्फ ऑनलाइन मोहब्बत थी मुरादाबाद में इंजीनियर बहन को चाकू से 84 वार करके मौत के घाट उतारने वाला इंजीनियर भाई हार्दिक जेल में पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में वो बहकी-बहकी बातें करता रहा है। बोला- मेरी मुस्लिम प्रेमिका को उसके घर वाले टॉर्चर करते थे। मेरी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:25 दिन से पहले गैस बुक नहीं होगी; ईरान जंग- पाकिस्तान में तेल महंगा, स्कूल बंद; शंकराचार्य बोले- CM योगी की मां हमारी मां
    Next Article
    केशव को 18 साल पुराना हेलिकॉप्टर मिला:3 साल से मरम्मत नहीं हुई; अखिलेश ने क्यों कहा- डिप्टी CM को नया वाला मिलना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment