Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:25 दिन से पहले गैस बुक नहीं होगी; ईरान जंग- पाकिस्तान में तेल महंगा, स्कूल बंद; शंकराचार्य बोले- CM योगी की मां हमारी मां

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर रसोई गैस सिलेंडर से जुड़ी है। बुकिंग के नियमों में बदलाव हुए हैं। दूसरी खबर यूपी में शंकराचार्य के बयान पर है, जो उन्होंने सीएम योगी की मां को लेकर दिया है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा दिन है। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। 2. सुप्रीम कोर्ट सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. घरेलू सिलेंडर अब डिलीवरी के 25 दिन बाद बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। ANI ने सरकारी सूत्रों से बताया कि अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। नियम बदलने की 3 वजह राजस्थान-पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोकी इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब राजस्थान में दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है। वहीं, पंजाब के फरीदकोट में भी कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। 2 दिन पहले सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए थे: 2 दिन पहले ही सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा किया था। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिल रही है। पहले यह 853 रुपए की थी। इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल, 2025 को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा किया था। पूरी खबर पढ़ें… 2. शंकराचार्य बोले- योगी की मां हमारी मां हैं, खबरदार- मौलाना के मजहब वाले उसे समझाइए CM योगी से टकराव के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी पर नाराजगी जताई। उन्नाव में उन्होंने कहा, वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं। लेकिन किसी की मां का अपमान असहनीय है। योगी जी की मां हमारी मां हैं। मां पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। खबरदार… मौलाना को समझाना चाहिए: शंकराचार्य ने कहा- खबरदार… उनके मजहब के लोगों को मौलाना को समझाना चाहिए। मौलाना अब्दुल्ला सालिम ने बिहार में योगी की मां को अपशब्द कहे थे। उनके खिलाफ रविवार को बलरामपुर में केस दर्ज हुआ है। यूपी के अलग-अलग जिलों में मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए। काशी से लखनऊ तक यात्रा कर रहे शंकराचार्य: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 7 मार्च को काशी से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा की शुरुआत की थी। वे 11 मार्च को लखनऊ में धर्मसभा करेंगे। सोमवार को वे सीतापुर के प्राचीन तीर्थ नैमिषारण्य पहुंचे। यहां ललिता देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूरी खबर पढ़ें… 3. इजराइल ने ईरान पर फिर हमले शुरू किए, खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई भी घायल अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग को 10 दिन हो गए हैं। इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए हैं। इजराइली सेना के मुताबिक राजधानी तेहरान, इस्फहान और दक्षिणी इलाकों में ईरानी शासन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। ईरान के नए सुप्रीम लीडर भी घायल: इस बीच टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं। उन्हें बीती रात ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था। बहरीन में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी: मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत ने बहरीन में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने लोगों से सतर्क रहने, सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें... 4. ईरान जंग: पाकिस्तान में तेल महंगा, स्कूल बंद; मंत्रियों की सैलरी-विदेश दौरे रोके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों में कटौती का ऐलान किया है। इसके तहत सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, मंत्रियों और सलाहकारों के विदेश दौरे रोक दिए गए हैं। मंत्री दो महीने तक वेतन नहीं लेंगे और सांसदों की सैलरी में 25% की कटौती होगी। दो महीने तक सरकारी गाड़ियों को 50% कम ईंधन मिलेगा। 60% सरकारी वाहन नहीं चलेंगे। सभी सरकारी विभाग अपने खर्च में 20% कटौती करेंगे। पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ: पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल की कीमत अब 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें... 5. बजट सत्र का दूसरा फेज: पहले दिन ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा, चर्चा की मांग संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज के पहले दिन विपक्ष ने अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर जमकर हंगामा किया। विपक्ष की मांग है कि जंग का भारत पर असर क्या होगा। इस पर चर्चा की जाए। सरकार बोली- विदेश मंत्री दे चुके जवाब: सरकार ने कहा कि विपक्ष स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाई है, हम इस पर चर्चा करने पर तैयार हैं, विपक्ष चर्चा करे, लेकिन विपक्ष दूसरा मोशन ले आया है, जिसका विदेश मंत्री जवाब दे चुके हैं। संसद में विदेश मंत्री की 4 बड़ी बातें... पूरी खबर पढ़ें... 6. क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी बोली- पति के कई अफेयर, मुझे बीमारी में रिलेशन बनाने को मजबूर किया IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी ने कानपुर कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। गरिमा तिवारी ने कहा- अमित ने दहेज के लिए मेरे साथ मारपीट की। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यहां तक कि कई बार मुझे भूखा भी रखा। पति ने बीमारी के दौरान भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की: गरिमा ने कहा कि अमित और उसके परिवार वालों ने मॉडलिंग से होने वाली मेरी कमाई भी छीन ली। मैंने अमित की हरकतों से परेशान होकर फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की थी। इसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 'अमित ने कई लड़कियों का शोषण किया': गरिमा ने कोर्ट में कहा कि अमित के कई लड़कियों से कॉन्टैक्ट हैं। वह मेरे सामने ही उन लड़कियों से फोन पर कॉल और चैट करते थे। उन्होंने कई लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ यौन शोषण किया है। पूरी खबर पढ़ें… 7. बंगाल पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कालीघाट में पूजा की; लोगों ने काले झंडे दिखाए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने कोलकाता पहुंचे। 3 दिन चलने वाली चुनाव आयोग की फुल बेंच मीटिंग के बीच सोमवार को ज्ञानेश कुमार कालीघाट में पूजा करने पहुंचे। मंदिर के बाहर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने गो बैक के पोस्टर और काले झंडे दिखाए। प.बंगाल में जल्द चुनाव तारीखों का ऐलान: पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म होने वाला है। 294 सीटों पर अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है। 2021 में TMC ने 215 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री चुनी गई थीं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा इंडोनेशिया: $200 मिलियन से $350 मिलियन की डील पर बातचीत जारी; इससे पहले फिलीपींस ने खरीदी थी (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: दिल्ली से मैनचेस्टर की इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी: इथियोपिया बॉर्डर से प्लेन ने यू टर्न लिया; लंदन-मुंबई फ्लाइट भी डायवर्ट (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट में प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका: CJI ने पूछा-आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या; फालतू बताकर 5 याचिकाएं खारिज (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त: नामांकन में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाया था; ग्वालियर हाईकोर्ट ने रामनिवास को MLA घोषित किया (पढ़ें पूरी खबर) 5. इंटरनेशनल: ईरान की मदद क्यों नहीं कर रहे हूती विद्रोही: 9 दिन बाद भी जंग से दूर शिया लड़ाके, समर्थन में सिर्फ बयान दे रहे (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: ईरान से खामेनेई की तस्वीर लेकर थाईलैंड लौटा बच्चा: लेबनान में परिवार स्कूलों में रहने पर मजबूर, 21 तस्वीरों में जंग की तबाही (पढ़ें पूरी खबर) 7. बिजनेस: ईरान जंग से कच्चा तेल 2022 के बाद सबसे महंगा: 115 डॉलर के पार निकला, एक्सपर्ट बोले- 150 डॉलर तक पहुंच सकती हैं कीमत (पढ़ें पूरी खबर) 8. क्रिकेट: गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच बने: दो साल का कॉन्ट्रैक्ट, पूर्व साउथ अफ्रीकी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप दिलाया था (पढ़ें पूरी खबर) 9. विवाद: जूनियर एनटीआर के फैंस ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़: उदघाटन करने पहुंचे एक्टर को देखने उमड़ी भीड़, अफरा-तफरी मची, पुलिस ने की लाठीचार्ज (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... राजस्थान: शख्स को जिस सांप ने काटा, उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचा; बैग से भागा राजस्थान के अलवर में एक युवक कोबरा को बैग में लेकर सरकारी हॉस्पिटल पहुंचा। इसी सांप ने उसके हाथ में काटा था। इलाज कराने के चक्कर में युवक बैग को गाड़ी में ही छोड़ गया। इस दौरान सांप बैग से निकलकर दूसरी कार के इंजन में घुस गया। बाद में रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- खामेनेई के बेटे को ईरान की कमान, कभी मुजतबा के मरने की दुआएं मांगी गईं; पिता क्यों नहीं बनाना चाहते थे सुप्रीम लीडर 2. ग्राउंड रिपोर्ट- मॉरीशस में चलते शिप से कैसे गायब हुआ सार्थक: 34 दिन बाद भी पता नहीं, मां बोली- कंपनी कुछ छिपा रही 3. आशुतोष महाराज बोले- 21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया: अविमुक्तेश्वरानंद अखिलेश यादव के गुरु, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत 4. जरूरत की खबर- क्या है ‘EAT लैंसेट’ डाइट: किडनी डिजीज का रिस्क कम करने में मददगार, 9 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए 5. फिजिकल हेल्थ- प्रेग्नेंसी में बढ़ता गॉल ब्लेडर स्टोन का रिस्क: इन 8 संकेतों को न करें इग्नोर, गायनेकोलॉजिस्ट से जानें बचाव के तरीके 6. भारत ने 3 साल में 3 ICC ट्रॉफी जीतीं: एक टी-20 वर्ल्डकप में 100+ सिक्स लगाए; संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक का दिल तोड़ रहे 'बाबा':ऊर्जा मंत्री MLA बनना चाहते, दरोगा बोला- फॉर्च्यूनर से किसान नहीं चल सकता
    Next Article
    बहन का हत्यारा इंजीनियर जेल में सो नहीं पा रहा:मुरादाबाद में अफसरों से पूछता है- कब घर जा पाऊंगा, मम्मी की याद आ रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment