Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन को लड़के से बात करते पकड़ा, तो मार डाला:हत्या कर फंदे पर टांगी लाश, भदोही में बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी भी लगा रखी थी

    1 day ago

    3

    0

    भदोही में 2 सगे भाइयों ने अपनी 19 साल की बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए भाइयों ने बहन की लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। दोनों ने बहन को फोन पर एक लड़के से बात करते हुए पकड़ लिया था। बहन ने अपने हाथ पर उस लड़के के नाम की मेहंदी भी रचाई थी। वारदात 4 नवंबर को जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर गोपीगंज थाना क्षेत्र में हुई। 6 नवंबर को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लकड़ी की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें भाई नाबालिग है। जानिए पूरा मामला… जखांव गांव में रहने वाले तेरस बिंद ठेले पर पानी पूरी बेचने का काम करते हैं। इनके दो बेटे और एक बेटी थी। एक बेटा सूरज बिंद (18) पिता के साथ ही पानी पूरी बेचने में मदद करता है। 16 साल का छोटा बेटा 10वीं में पढ़ता है। बेटी 12वीं पास होने के बाद घर पर रहती थी। बहन ने हाथों पर लड़के के नाम की मेहंदी रचाई थी पिता ने बताया कि 4 नवंबर को बेटी मोबाइल पर एक लड़के से बात कर रही थी। लड़का फूलबाग का रहने वाला है। दोनों भाइयों ने उसे फोन पर बात करने से रोका, लेकिन वह नहीं मानी। बेटी ने अपने हाथ पर लड़के का नाम भी मेहंदी भी लगा रखी थी। इसे देखकर दोनों भाई बहन पर भड़क गए। इसके बाद दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को 6 नवंबर को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली। इसके बाद पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की, तो उन्होंने घटना के बारे में बताया। शुक्रवार को पिता की शिकायत पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बड़े भाई को जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग भाई को बाल सुधार गृह भेजा गया है। ASP शुभम अग्रवाल ने बताया- पिता की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों भाइयों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका- दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS पहुंची गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात हुए ब्लास्ट को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक नीचे चौकी पर फेंका गया। वहां दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी भी मिली है। सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या जरूर आएं:लेकिन माफी मांगकर जाएं; अखिलेश ने 12 दिसंबर को रामलला के दर्शन का ऐलान किया है
    Next Article
    बलि के लिए बुआ-दादी ने बच्चे का अपहरण किया:तांत्रिक के झांसे में आए, बोले- अकाल मौतें रुक जाएंगी, लापता भाई मिल जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment