Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलि के लिए बुआ-दादी ने बच्चे का अपहरण किया:तांत्रिक के झांसे में आए, बोले- अकाल मौतें रुक जाएंगी, लापता भाई मिल जाएगा

    1 day ago

    3

    0

    महराजगंज में बुआ और दादी ने दो महीने के मासूम को अगवा कर लिया। दोनों उसकी बलि देने जा रहे थे। तांत्रिक के बहकावे में आकर उन्होंने प्लान बनाया। आरोपियों को अंधविश्वास था कि बच्चे की बलि देने से परिवार में हो रही अकाल मौतें रुक जाएंगी। 7 साल से लापता भाई वापस लौट आएगा, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दिल्ली से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बच्चे की चचेरी बुआ, चचेरी दादी और उनका साथी शामिल है। आरोपियों ने बताया- वह आगामी अमावस्या पर नेपाल के भैरहवा क्षेत्र में बच्चे की बलि देने जा रहे थे। मामला ठूठीबारी थाना क्षेत्र का है। 3 नवंबर की रात घर से गायब हुआ था मासूम ठूठीबारी थाना क्षेत्र के कस्बे में गोविंद राजभर परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से किसान हैं। इसके अलावा प्राइवेट नौकरी भी करते हैं। दो महीने का बेटा 3 नवंबर की रात अचानक घर से गायब हो गया था। घर में सो रहे बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश के लिए 5 टीमें बनाईं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों की जांच की। इसके लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली बच्चे की तलाश में पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीम बस और एक्सप्रेस-वे के रास्तों से मिले सुरागों का पीछा करते हुए दिल्ली पहुंच गई। आखिरकार पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों में बच्चे की बुआ सावित्री, चचेरी दादी सरस्वती और उनका साथी करण शामिल है। परिवार में अकाल मौतों से जुड़ा था अंधविश्वास पुलिस की पूछताछ में अपहरण के पीछे की वजह सामने आई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक, आरोपियों के परिवार में पहले कई लोगों की असमय मौत हो चुकी थी। उनका एक भाई भी पिछले 6 से 7 साल से लापता था। इसी बीच आरोपियों ने किसी तांत्रिक के झांसे में आकर अंधविश्वास पाल लिया। उन्हें लगा कि अगर किसी मासूम बच्चे की बलि दी जाए तो परिवार की परेशानियां खत्म हो जाएंगी और उनका लापता भाई भी वापस लौट आएगा। नेपाल के भैरहवा में बलि देने की थी योजना पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 2 महीने के मासूम की बलि देने की योजना बना। इसके लिए उन्होंने मावस्या का दिन तय किया। उनकी योजना नेपाल के भैरहवा क्षेत्र में बच्चे की बलि देने की थी, लेकिन पुलिस की समय पर कार्रवाई से उनकी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। मेडिकल जांच में स्वस्थ मिला बच्चा दिल्ली से बरामद किए गए मासूम का मेडिकल कराया गया। जांच में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस पूरे ऑपरेशन में ठूठीबारी पुलिस, एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका- दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS पहुंची गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात हुए ब्लास्ट को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक नीचे चौकी पर फेंका गया। वहां दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी भी मिली है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन को लड़के से बात करते पकड़ा, तो मार डाला:हत्या कर फंदे पर टांगी लाश, भदोही में बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी भी लगा रखी थी
    Next Article
    पटाखा ले जा रही दो बाइकों की टक्कर, धू-धूकर जली:उन्नाव में दो युवक झुलसे, सड़क पर पड़े तड़पते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment