Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल के रिटायर्ड IAS हत्याकांड का आरोपी आगरा में गिरफ्तार:भागने की कोशिश में लगी गोली, मजदूर-रिक्शा चालक बनकर रही पीछा करती रही पुलिस

    7 hours ago

    1

    0

    भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या और लूट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी केयरटेकर वरुण कुमार को भोपाल पुलिस ने आखिरकार आगरा में दबोच लिया। सोमवार रात सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपी अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए आगरा आया था। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार सुबह जब पुलिस टीम उसे लेकर भोपाल जा रही थी, तो रास्ते में उसने हिरासत से भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह गोली लगने से घायल हो गया। गौरतलब है कि 30 सितंबर की रात भोपाल के सूरज नगर में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह उनकी पत्नी ने शव देखा था। घर में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और किचन में एलपीजी सिलेंडर का पाइप भी खुला हुआ था। वारदात के बाद से ही घर में काम करने वाला केयरटेकर वरुण कुमार फरार था। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद भोपाल पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की थीं। एमपी के साथ-साथ यूपी, महाराष्ट्र और पंजाब तक में दबिश दी गई। उसके पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। इस मामले को लेकर आईएएस एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ गया था। पुलिस को कुछ दिन से उसकी लोकेशन मथुरा और आगरा में मिल रही थी। सीसीटीवी फुटेज में वह रात करीब 2:30 बजे हत्या के बाद घर से निकलता हुआ दिखा था और करीब 1 घंटे 42 मिनट के भीतर ही ट्रेन में बैठ गया था। भोपाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, लेकिन कोई ठोस इनपुट नहीं मिला। पांच दिन पहले भोपाल की टीम ने आगरा-मथुरा में डेरा डाल दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए भोपाल पुलिस के जवानों ने मजदूर, रिक्शा चालक और फेरीवाला तक का वेश धारण किया। वरुण भी शातिर निकला। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और नशे की लत पूरी करने के लिए कचरा बीनने का काम कर रहा था। वह ग्वालियर से आगरा, मथुरा, वृंदावन होते हुए दिल्ली, फिर हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और मनाली तक भटकता रहा। वह बिना मोबाइल के बस, ट्रेन और ट्रकों में सफर कर फुटपाथ पर सो जाता था। पूछताछ में आरोपी ने डांटने से नाराज होकर हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि वरुण मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है। उसकी मां पति से अलग होने के बाद आगरा आ गई थी। वह मां और बहन के साथ पंजाब के नाभा और पटियाला में भी रहा है। मां की मौत के बाद वह हाउसकीपिंग का काम करने लगा और वर्मा एजेंसी के जरिए रिटायर्ड आईएएस के यहां लगा था। पुलिस जांच में उसकी महिला मित्र की भूमिका संदिग्ध नहीं पाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 45 दुकानों पर छापा:अफसरों ने 3 क्विंटल 20 किलो मिलावटी सामान फेंका ,17 दुकानों से नमूने लिए
    Next Article
    राजगीर का शेर युवराज इटावा पहुंचा:बदले में शेर नीक और चार काले हिरन राजगीर भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment