Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल में तीन मंजिला इमारत में आग, इसमें 6 रेस्टोरेंट:फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

    1 day ago

    1

    0

    भोपाल के लालघाटी इलाके में बनी तीनमंजिला इमारत में शनिवार-रविवार की देर रात आग लग गई। इसका पता सुबह उस वक्त चला, जब पड़ोस में बनी बिल्डिंग के गार्ड ने धुआं उठता देखा। एलर कॉम्प्लेक्स नाम की इस बिल्डिंग में 6 रेस्टोरेंट हैं। आग भोज इन रेस्टोरेंट में लगी। इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट समेत कई छोटी दुकानें भी हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 8 दमकलें मौके पर पहुंची। दीवार तोड़कर दमकलकर्मी अंदर घुसे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। गार्ड ने कहा- इमारत की खिड़की से सुबह करीब 7 बजे धुआं उठता दिखा। लगा कि ये रोज की तरह किचन से उठने वाला धुआं है। लेकिन जब लपटें दिखने लगीं तो फायर ब्रिगेड को फोन किया। देखिए, तीन तस्वीरें… एलपीजी सिलेंडर समय रहते बाहर निकाले भोज इन रेस्टोरेंट इमारत की दूसरी मंजिल पर है। इसका किचन तीसरी मंजिल पर बना है। आग किचन में लगी और नीचे की तरफ फैलती गई। आग के बीच सबसे बड़ा खतरा किचन में रखे 4 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से था, इसलिए दमकलकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए इन्हें सबसे पहले बाहर निकाला। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने कहा- आग अनूप रिजवानी के भोज इन रेस्टोरेंट में लगी। प्राथमिक तौर पर इसका कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में कोई नहीं था। यहां फायर एक्सटिंग्विशर रखे थे। पटेल ने बताया कि इस तरह के रेस्टोरेंट में अलग से किसी फायर सिस्टम की जरूरत नहीं होती है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर के EV शोरूम में आग, बिल्डिंग में 20 लोग फंसे इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको बाहर निकाला। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- NEET पेपर लीक के बाद NTA सिस्टम बदलेगा:एक्सपर्ट्स सवाल तैयार तो करेंगे, पर पता नहीं होगा किस एग्जाम के लिए किया
    Next Article
    TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला:कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment