Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारी बारिश के अलर्ट के बीच आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद:मुजफ्फरनगर डीएम के निर्देश पर BSA ने जारी किया आदेश, परीक्षाएं भी स्थगित

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 26 सितंबर यानी आज शनिवार को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। DM के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे शनिवार को सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों के साथ उच्च शिक्षा संस्थानों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग और उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त सूचना के अनुसार 26 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को 26 सितंबर को पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय या शिक्षण संस्थान में 26 सितंबर को मासिक परीक्षा, अर्धवार्षिक परीक्षा या कोई अन्य परीक्षा निर्धारित है, तो उसे बाद की तिथि में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित संस्थान नई तिथि निर्धारित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे। आदेश की प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है, ताकि उनके अधीन आने वाले सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश सुनिश्चित कराया जा सके। जिसके बाद सभी स्कूल/कॉलेजो द्वारा भी अभिभावकों एवं स्टूडेंट्स को व्हाट्सएप एवं टेक्स्ट मैसेज करके जानकारी दी गई है। अलर्ट के मुताबिक, शनिवार अल सुबह करीब 4 बजे से ही जिले के कई हिस्सों में बूंदाबादी शुरू हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूविवि में प्रवेश से छूटे छात्रों को अंतिम मौका:30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर पूरी कर सकते हैं प्रक्रिया
    Next Article
    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment