Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारी बारिश में भी कपालेश्वर महादेव के दरबार में भीड़:कानपुर देहात में गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िए

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में सावन के तीसरे सोमवार को डेरापुर स्थित ऐतिहासिक कपालेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त और कांवड़िए गंगाजल लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं और विधि-विधान से जलाभिषेक कर रहे हैं। इससे पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा। सेंगुर नदी के किनारे लगभग 100 फीट ऊंचे टीले पर स्थित इस मंदिर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। सुबह से ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गईं, जिनमें श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, फूल और धतूरा लेकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते दिखे। 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे थे। कांवड़िए भी अपनी कांवड़ लेकर शिवभक्ति में लीन होकर बाबा के दरबार में पहुंचे। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कपालेश्वर महादेव मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। बताया जाता है कि पंडित कनोजी लाल मिश्र को स्वप्न में भगवान शिव ने जंगल के सबसे ऊंचे टीले पर मंदिर निर्माण का आदेश दिया था। इसके बाद वर्ष 1894 में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसे उनके पुत्र पंडित शिव कुमार मिश्र ने पूरा कराया। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बारिश, आस्था और भोलेनाथ के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालु कपालेश्वर महादेव के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं लेकर महादेव की शरण में पहुंच रहे हैं। यह दृश्य सावन के तीसरे सोमवार की भक्तिमय छटा को दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में जोरदार बारिश शुरू:अगले 24 घंटे में भारी बरसात का अलर्ट, 30km की रफ्तार से चलेगी हवा
    Next Article
    IAS सौम्या पांडेय का वीडियो चर्चा में:BDA के वीडियो में हिंदू, भगवा और योगी की तारीफ वाला गाना, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment