Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS सौम्या पांडेय का वीडियो चर्चा में:BDA के वीडियो में हिंदू, भगवा और योगी की तारीफ वाला गाना, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    IAS सौम्या पांडेय का वीडियो चर्चा में BDA के वीडियो में हिंदू, भगवा और योगी की तारीफ वाला गाना, सोशल मीडिया पर उठे सवाल कांवड़ियों के स्वागत के वीडियो में बजा गाना, बोलों में हिंदू-भगवा और योगी की तारीफ; BDA के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल कांवड़ यात्रियों के स्वागत को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की ओर से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में BDA की उपाध्यक्ष IAS सौम्या पांडेय कांवड़ियों का स्वागत करती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहे गाने के बोलों को लेकर अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। गाने के बोल ने खींचा ध्यान वीडियो में बज रहा गाना धार्मिक आस्था और राजनीतिक संदेशों के मिश्रण वाले बोलों के कारण चर्चा में है। गाना इन पंक्तियों से शुरू होता है-“हिंदू हैं, हिंदू हम, बस राम की बात करें। यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे।” गाने के आखिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ वाली पंक्तियां हैं- “ऊपर से नहीं हैं राम, अंदर से राम के हैं, बस इसीलिए योगी बंदे कमाल के हैं।” यही हिस्सा सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है। वीडियो में कांवड़ियों के स्वागत और BDA की ओर से की गई व्यवस्थाओं के दृश्य भी दिखाए गए हैं। BDA के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट खास बात यह है कि वीडियो किसी निजी सोशल मीडिया अकाउंट से नहीं, बल्कि BDA के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया है। पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री कार्यालय और सूचना विभाग को भी टैग किया गया है। इसी वजह से वीडियो को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि सरकारी संस्था के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक आयोजन के प्रचार के साथ राजनीतिक रंग वाले गीत का इस्तेमाल किस तरह उचित माना गया। BDA ने पहली बार लगाया कांवड़ सेवा शिविर दरअसल, BDA ने इस बार पहली बार कांवड़ यात्रियों के लिए भव्य कांवड़ सेवा एवं विश्राम शिविर लगाया है। IAS सौम्या पांडेय के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में कांवड़ियों के लिए भंडारा, भोजन, विश्राम, मेडिकल कैंप और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई। शिवभक्तों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा की गई। इसके अलावा विशेष टी-शर्ट और केदारनाथ, बद्रीनाथ व रामेश्वरम की थीम पर सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए। BDA के मुताबिक, यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिवभक्तों की सेवा, सुविधा और सम्मान के विजन के अनुरूप की गई है। IAS अफसर की भूमिका पर भी नजर BDA की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने इस पहल को जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन से जोड़ते हुए कहा है कि कांवड़ शिवभक्त कठिन यात्रा करते हैं और उनकी सेवा व सम्मान करना सौभाग्य की बात है। BDA का प्रयास है कि बरेली से गुजरने वाला हर शिवभक्त सुविधा और सम्मान की सुखद स्मृति लेकर आगे बढ़े। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र कांवड़ सेवा शिविर से ज्यादा उसके प्रचार के लिए इस्तेमाल किया गया वीडियो और उसका बैकग्राउंड सॉन्ग बन गया है। सवाल धार्मिक आयोजन का नहीं, सरकारी मंच के इस्तेमाल का कांवड़ियों की सेवा और धार्मिक आयोजन में सरकारी संस्थाओं की व्यवस्थाओं को लेकर आम तौर पर सवाल नहीं उठते। लेकिन आधिकारिक सरकारी सोशल मीडिया हैंडल पर किसी ऐसे गाने का इस्तेमाल, जिसमें सीधे तौर पर“भगवा लहराएंगे”और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा वाले बोल हों, प्रशासनिक और राजनीतिक निष्पक्षता को लेकर बहस जरूर खड़ी कर सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारी बारिश में भी कपालेश्वर महादेव के दरबार में भीड़:कानपुर देहात में गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िए
    Next Article
    नाग पंचमी और सावन का सोमवार, शिवालयों में उमड़े भक्त:आनंदेश्वर में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन, मेयर बोलीं- 45 साल से रोज स्कूटी से मंदिर आती हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment