Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग:मां की पिटाई से थी नाराज, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा पता, SDRF जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में एक युवती ने मां की पिटाई से नाराज होकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना हलियापुर थाना क्षेत्र की है। लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय गोताखोरों के बाद अब एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार, हलियापुर थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव निवासी मनीषा (20) पुत्री रमई निषाद ने बुधवार दोपहर गोमती नदी के आमघाट पुल से छलांग लगाई। होली के दिन हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन मनीषा का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने युवती की तलाश तेज कर दी है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि सर्च अभियान जारी है और जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि होली के पर्व पर किसी लड़के ने मनीषा को रंग लगा दिया था। जब मां ने इस बारे में पूछा, तो मनीषा ने लड़के का नाम बताया। इस पर मां ने बेटी को डांटा और उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद मनीषा ने यह कदम उठाया। युवती के पिता परदेस में रहते हैं और घटना की सूचना मिलने पर घर लौट रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत:श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा पर हादसा, चालक फरार; आरोपी की तलाश जारी
    Next Article
    कानपुर में होली पर सड़क हादसों में 2 की मौत:8 लोग घायल, कई का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment